बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से सयुंक्ता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम महिलाओ को सुनाते हुए बता रही है बचत करना बहुत जरुरी है। एक महिला ने बताया उनके पति की कमाई बहुत ही कम है तो बचत कैसे करे तो सयुंक्त देवी ने उन्हें बताया तो कम कमाई है तो कम बचत ही करे किन्तु बचत अवश्य करे। बचत का पैसा बच्चो की पढाई और इलाज में काम आता है। बचत का पैसा बैंक खाता में जमा करना चाहिए ताकि जरुरत पड़ने पर किसी और से पैसा ना माँगना पड़े।
