बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय से सयुंक्ता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है अगर किसी को बेटी होती है तो 2 वर्ष की उम्र में उसकी सुकन्या समृद्धि योजना शुरू करवा देनी चाहिए। इस योजना से उसकी शादी और भविष्य के लिए बहुत आर्थिक मदद मिलती है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय देवी ने बैंक खाता के विषय पर सातवीं कक्षा के छात्र अमित कुमार से साक्षात्कार लिया। अमित कुमार ने बताया उनका खाता खुल गया है जिसमे सरकारी योजना का लाभ ,छात्रवृति ,किताबो और स्कूल ड्रेस का पैसा आता है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय प्रखंड से

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम में बीमा के बारे में बताया गया। सभी को बीमा करवाना चाहिए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में दो योजनाए है 12 रूपये और 330 रूपये वाला। इस योजना में जब दुर्घटना में हाथ या पाँव या शरीर का कोई अंग पूर्णतया ख़राब हो जाता है तभी पैसा मिलता है। प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना भी करवा सकते है इसके लिए बैंक में जाकर फॉर्म भर कर आधार कार्ड लगाना है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से मुन्नी कुमारी ने बैंक खाता के विषय पर कोमल कुमारी से साक्षात्कार लिया। कोमल कुमारी ने बताया मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम सुनकर बैंक मे खाता खुलवाया। जिसमे आधार कार्ड और फोटो लगता है। खाता खुलवा कर कोमल कुमारी पेन कार्ड भी लेना चाहती है। मुन्नी कुमारी ने रिंकू कुमारी को बताया अपना यू पि आई नंबर भी बनवा ले।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से सरिता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है एफ डी और आर डी में अंतर होता है। एफ डी में एक साथ पैसा जमा करना होता है और आर डी में किस्तों में पैसा जमा कर सकते है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है उन्होंने अपना खाता खुलवाया है जिसमे आधार कार्ड और फोटो लगा और फॉर्म भरा। खाता खुलने के दो दिन बाद उन्होंने बैंक जाकर ए टी एम के लिए एप्लीकेशन दिया और एक महीने बाद उन्हें ए टी एम मिल गया। अब वह ए टी एम से पैसा निकालती है और फ़ोन पे से खरीदारी भी करती है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के कराइपरसुराई ब्लॉक से किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, गन्दा पानी कभी भी किसी व्यक्ति को नहीं पीना चाहिए क्यों की गन्दा पानी पिने से लोग बीमार पड़ सकते है।गन्दा पानी पिने से छोटे बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे है

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से सयुंक्ता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है ट्रेनिंग में उन्हें बताया गया सभी को खाता खुलवाना जरुरी है और अटल पेंशन लेना भी जरुरी है इसके लिए बैंक में जाकर फॉर्म भर कर आधार कार्ड और फोटो लगा कर यह योजना शुरू करवा सकते है। इस योजना में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो नामांकित व्यक्ति को पैसा मिलता है