बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से मुन्नी कुमारी ने बैंक खाता विषय पर शिवानी कुमारी से साक्षात्कार लिया। शिवानी कुमारी सरकारी विद्यालय की छात्रा है उन्होंने बैंक में खाता खुलवाया है और इस खाते में उनकी स्कूल ड्रेस और किताबो के लिए सरकारी योजना का पैसा आता है और छात्रवृति भी मिलती है। शिवानी कुमारी ने बताया खाता खुलवाने के लिए मोबाइल नंबर,आधार कार्ड और फोटो यह दस्तावेज लगते है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से सयुंक्त देवी ने बीमा के विषय पर कांती देवी से साक्षात्कार लिया। कांती देवी ने बताया उनका इलाहबाद बैंक में खाता खुला हुआ है और उनकी उम्र 60 वर्ष है तो 12 रूपये वाला बीमा करवाया है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड करायपरसुराय से सयुंक्त देवी ने बैंक खाता विषय पर कांटी देवी से साक्षात्कार लिया। कांटी देवी ने बताया ग्रामीण बैंक में खाता खुलवाया हुआ है किन्तु तीन महीने से उनके खाते में पेंशन का पैसा नहीं आ रहा है

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा ने बीमा विषय पर शिव प्रसाद से साक्षात्कार लिया। शिव प्रसाद ने बताया मोबाइल वाणी से उन्हें बीमा की जानकारी मिली। बीमा परिवार के बहुत काम आता है यह सब जानकार उन्होंने भी अपना बीमा करवा लिया

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है बीमा करवाना बहुत जरुरी है। अगर व्यक्ति की उम्र कम है तो वह अटल पेंशन योजना का लाभ भी ले सकते है इसके लिए आधार कार्ड लेकर बैंक में जाना है और यह योजना शुरू करवा सकते है और इसकी प्रीमियम का पैसा सीधा व्यक्ति के खाते से कट जाएगा। गूगल पे ,फ़ोन पे से भी पैसा जमा करवा सकते है। इसके अलावा एक योजना और है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना इसमें दो तरह का बीमा होता है अगर उम्र कम है तो 330 रूपये वाला बीमा करवाया जा सकता है और अगर उम्र ज्यादा है तो 12 रूपये वाला बीमा करवाया जाता है। इसलिए सभी जल्द से जल्द बीमा करवाए

बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है डी जी लॉकर एक ऐप है जिसे हम अपने स्मार्ट फ़ोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। और इसमें हम अपने जरुरी दस्तावेज जैसे अआधार कार्ड,पेन कार्ड,वोटर आई डी ,ड्राइविंग लाइसेंस रख सकते है। किन्तु इस एप में अकाउंट बनाने के लिए हमारे पास आधार कार्ड का होना जरुरी होता है। और इस एप में रखे गए दस्तावेज सभी जगह मान्य होते है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय प्रखंड से मुन्नी कुमारी ने खाता के विषय पर चांदनी कुमारी से साक्षात्कार लिया। चांदनी कुमारी ने बताया उन्होंने मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम सुनकर अपना खाता खुलवाया है। इसके लिए आधार कार्ड ,फोटो दस्तावेज लगे। चांदनी कुमारी ए टी एम कार्ड लेना चाहती है तो हमारी सवांदाता ने उन्हें बताया कि बैंक में एक फॉर्म भर कर वह ए टी एम कार्ड ले सकती है।