बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि मेरी आवाज मेरी पहचान में मुन्नी की कहानी में बताया गया कि मुन्नी के पापा के साथ दुर्घटना हो गयी है तो सीमा के पापा कह रहे है लड़की की शादी जल्दी ही कर देनी चाहिए किन्तु यह सही नहीं है बेटी को पहले पढ़ाना चाहिए उसके बाद ही शादी करनी चाहिए लोगों की बातो पर ध्यान नहीं देना चाहिए
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से स्नेहा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती है कि उनके बच्चे की उम्र डेढ़ साल है और उसका वजन 7 किलोग्राम ही है तो बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार में क्या क्या खिलाना चाहिए ?
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि वह हुनरबाज़ कार्यक्रम सुनती है और इस कार्यक्रम में माला की सोच सुनकर उनका हौसला बढ़ा। जिस तरह माला सोच रही थी अगर उसके पास पैसा होता तो वह रोजगार करती इसी तरह से अगर मंजू कुमारी के पास पैसा होता तो वह मशरूम की खेती करती या मछली पालन करती।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू कुमारी ने मातृवन्दना योजना के विषय पर शर्मीला कुमारी से साक्षात्कार लिया। शर्मीला कुमारी आंगनबाड़ी सेविका है उन्होंने बताया कि मातृवन्दना योजना में गर्भवती महिलाओ को खान पान के लिए छः हज़ार रुपीर दिए जाते है इसके लिए पति पत्नी का आधार कार्ड ,पास बुक और मोबाइल नंबर लगता है। इस योजना के तहत पैसा प्रसव के पहले भी मिल सकता है और बाद में भी मिल सकता है
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने मेरी आव्वज मेरी पहचान पर चल रहे कार्यक्रम में सुना की कम उम्र में लड़की की शादी नहीं करनी चाहिए। और वह अन्य लोगो को भी इसके लिए जागरूक करती है कि कम उम्र में लड़की की शादी ना करे इस वजह से जेल भी जाना पड़ सकता है। और दहेज़ का लेन देन भी कानूनी अपराध है।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू कुमारी ने बीमा के विषय पर माधुरी कुमारी से साक्षात्कार लिया। माधुरी कुमारी बताया वह समूह में सी एम के पद पर कार्य करती है और महिलाओ को बीमा करवाने के लिए जागरूक कर रही है। सभी को बीमा करवाना चाहिए
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू कुमारी ने जीविका में जुड़ने के लाभ के विषय पर किंजी देवी से साक्षात्कार लिया। किंजी देवी ने बताया वह समूह से जुडी है और समूह में बचत करती है और पैसो का लेन देन भी करती है। और भी बचत करने के लिए जागरूक करती है
Transcript Unavailable.
