बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन कुमार अपने विचार साझा करते हुए बताया की बदलते मौसम के कारण वर्षा कम हुई। जिससे खेती भी प्रभावित हुई। धान की रोपाई सही से नहीं हुई। क्योंकि पानी की व्यवस्था नहीं थी।जंगलों की बेतहाशा कटाई और नदियों के सूखने से जल संकट भी अब गहराने लगा है।सिंचाई की व्यवस्था भी नहीं है। जिसके कारण खेती अच्छी नहीं होती है। हमें इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।अपने आस-पास हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए।जिससे की पर्यावरण में संतुलन बना रहे