दिल्ली के जहांगीरपुरी से श्रमिक वाणी रिपोर्टर सुनीता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से 65 वर्षीय मिथलेश से साक्षात्कार लिया।मिथलेश ने बताया कि इनकी संतान नहीं हुई तो इनके पति ने दूसरी शादी कर ली।जिसके बाद इन्होने अपनी बहन की बेटी को गोद ले लिया और जब इनकी बहन की बेटी बड़ी हो गई तो किसी मुस्लिम लड़के से विवाह कर लीं और इनको घर से निकाल दिया। अब मिथिलेश किराए के घर में रही हैं। मिथलेश की मुलाक़ात मोबाइल वाणी में कार्यरत दुर्गेश से हुई और वह अपने साथ घटी घटनाओं को दुर्गेश के साथ साझा किया। जिसके बाद दुर्गेश ने इनकी मदद की और कोर्ट से इनका सारा सामान और प्रॉपर्टी वापस कराया। आज वह खुद के प्रॉपर्टी में रह रही हैं। इसके लिए इन्होने दुर्गेश को धन्यवाद दिया।

दिल्ली के जहांगीरपुरी से श्रमिक वाणी रिपोर्टर रुक्मिणी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सबीना से साक्षात्कार लिया।सबीना ने बताया कि इनकी शादी हुए दस से बारह साल हो गए हैं।इनके ससुराल वाले इनको बहुत परेशान करते थे।साथ ही पति भी मारपीट करते थे। ससुराल से प्रताड़ित होकर सबिना मायके आ गई। मायके में को इनको भाइयों का साथ मिला। भाइयों ने बहुत मदद की और एक फ्लोर रहने के लिए दे दिया। वर्तमान में ये अपनी बेटी के साथ वहां रहती हैं।मोबाइल वाणी में कार्यरत दुर्गेश मैम ने इनकी मुसीबत में बहुत मदद की।हर संभव सहायता और सपोर्ट उपलब्ध करवाया इसके लिए इन्होने दुर्गेश को धन्यवाद दिया।

रामकरण

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 19 अगस्त 2024 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की ,बी ब्लॉक 20 फुटा रोड मछली बाजार के पास गली नंबर 8 के कॉर्नर पर पुलिया टूटने के कारण रोज एक्सीडेंट हो रहे थे। आने-जाने में लोगो को बहुत दिक्कत हो रही थी, कई लोगों के पैर में भी फैक्चर हो चुका था। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से दिल्ली नगर निगम के सीनियर अधिकारियों को ख़बर शेयर की थी। ख़बर का बड़ा असर हुआ अब पुलिया बना दी गई है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 15 सितंबर 2024 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की ,दिल्ली में मच्छरों की दवाई व फॉगिंग का काम बंद है, जिसकी वजह से डेंगू,मलेरिया,चिकनगुनिया जैसे घातक बीमारियां फैल रही थी । समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से दिल्ली नगर निगम के सीनियर अधिकारियों को ख़बर शेयर की थी। ख़बर का बड़ा असर हुआ अब फॉगिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।

दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से नगमा से साक्षात्कार लिया। नगमा ने बताया कि 18-08-2024 को इन्होने श्रमिक वाणी पर अपनी समस्या रिकॉर्ड करवाई थी। जिसमे बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 4 एवं 5 के पास डीडीए का खाली प्लॉट पड़ा हुआ है। इस प्लॉट में बरसात का पानी भर गया था जिससे गली नंबर 4 एवं 5 के मकानों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच रहा था। मकान की दीवार गिरने की कगार पर थी । इस खबर को मोबाइल वाणी संवाददाता ने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक तथा डीडीए के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि इस प्लॉट पर पिछले दो दिनों से, पंप के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है और मिट्टी का भराव भी किया जा रहा है।नगमा समस्या का समाधान होने से बहुत खुश हैं और श्रमिक वाणी की शुक्रगुजार हैं।

दिल्ली एनसीआर से मोहम्मद शाहनवाज ने श्रमिक वाणी के माध्यम से जुबेर से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने 19/08/2024 को श्रमिक वाणी पर एक खबर प्रकाशित करवाई थी जिसमे बताया था कि उन्हें 2 महीने से सैलरी नहीं मिल रही थी जिसके कारण काफी परेशानी हो रही थी। इस खबर के प्रकाशन के बाद हमारे संवाददाता ने संज्ञान पर लिया और इस समस्या को वाट्सएप समूह फेसबुक और फैक्ट्री के मैनेजर एच आर व फोरमैन के साथ साझा किया जिसके बाद जुबैर के खाते में उनकी तनख्वाह आ गई है साथ ही उन्हें शिकायत करने से मना किया गया । तनख्वाह मिलने से जुबेर खुश हैं और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे ।

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि उनकी बातचीत पूजा से हुई बातचीत में पूजा ने बताया कि वो जींस फैक्ट्री में धागा काटने का काम करती है और उनकी तनखाह 10000 रुपए है। हर महीने एक हजार रुपए महीना पीएफ कटता है, मगर उन्हें 6 महीने से पीएफ नहीं मिल रहा था । इसके बाद उन्होंने श्रमिक वाणी पर 19 /08/2024 को खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को प्रमुखता से लिया और व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक ग्रुप और कंपनी के मैनेजर से भी साझा किया। जिसके बाद खबर का असर हुआ और पूजा का 6 महीने का पीएफ उनके खाते में आ गया है। जिसके बाद पूजा श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत सुरेश से हुई. बातचीत में सुरेश ने बताया कि वे सिलाई फैक्ट्री में काम हैं टोनीका सिटी में उनकी कंपनी में लेडिस टॉप बनते हैं और उनकी तनखाह 16000 रुपए है हर महीने ढाई हजार रुपए महीना पीएफ कटता है मगर उन्हें 10 महीने से पिएफ नहीं मिल रहा था ,इ एस आई कार्ड भी नहीं बना था। इसके बाद इन्होने श्रमिक वाणी पर 20/08/2024 को खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को प्रमुखता से लिया और वाट्सप ग्रुप ,फेसबुक ग्रुप और कम्पनी के मैनेजर से भी साझा किया। जिसके बाद खबर का असर हुआ और सुरेश को एच आर ने कम्प्लेन करने से मना किया और इ एस आई कार्ड भी बना देंगे साथ ही दो महीने का पीएफ उनके खाते में आ गया है। जिसके बाद सुरेश श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर से श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत राकेश से हुई। राकेश जी बताते हैं कि उन्होंने हमारे संवादाता को अपनी समस्या बताई थी कि उन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला है जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । इस खबर को संवाददाता ने मोबाइल वाणी में 8/08/2024 को प्रकाशित किया था। इसके बाद जिस कम्पनी में राकेश काम करते हैं उसके मालिक से भी बातचीत की। जिसके पश्चात राकेश को दो महीने का वेतन दे दिया गया है जिससे वे खुश हैं और श्रमिक वाणी की टीम को धन्यवाद दे रहे हैं