Transcript Unavailable.

दिल्ली के करावल नगर से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इनके इलाके में कूड़ा पड़ा हुआ है, नाली की सफाई नहीं हो रही है और कूड़ा उठाने वलै गाडी भी नहीं आ रही है, इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने डीडीए के खाली प्लॉट में बहुत बड़ा कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है कुड़ा नहीं उठाने की वजह से मेट्रो सुपरवाइजर कूड़े में आग लगवा देता है जिसकी वजह से पूरे इलाके में धुआं ही धुआं फैला हुआ है सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है 26 नवंबर 2023 को भी मेट्रो सुपरवाइजर ने कूड़े में आग लगवाई थी मोहल्ले वालों ने जैसे तैसे करके इस आग को बुझाया था आज फिर दोबारा से मेट्रो सुपरवाइजर ने आग लगवा दी है जिसकी वजह से पूरे इलाके में धुआं ही धुआं है सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है जब के एमसीडी वे दिल्ली सरकार यह कहती हैं कि धुआं में आग लगवाता हुआ कोई व्यक्ति पाया गया तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी मगर एमसीडी वे मेट्रो सुपरवाइजर के कर्मचारी खुद ही इस कूड़े में आग लगा देते हैं इन पर कौन कार्रवाई करेगा यह सोचने वाली बात है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के ए ब्लॉक गली नंबर 9 से फैजिया मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इनके बच्चो का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ रहा है, इस वजह से इन्हे कम राशन मिल रहा है, इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से रीना परवीन ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि इन्होने दिनांक 27 नवंबर को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि ई ब्लॉक ,गली नंबर 3 व 4 में नाली ओवरफ्लो होने के कारण नाली का गंदा पानी गली में बह रहा था ।आवागमन करने वाले राहगीरों को बहुत समस्या हो रही थी । इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने निगम पार्षद के दफ्तर में की थी साथ ही एमसीडी के दफ्तर में भी शिकायत की गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। समस्या को देखते हुए इस खबर को श्रमिक वाणी में प्रसारित कर लोकल व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक के माध्यम से नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ है कि अब ई ब्लॉक ,गली नंबर 3 व 4 की नालियों की सफाई कर दी गई है। अब नाली जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल चुका है।

दिल्ली के जहांगीरपुरी के सिटी पार्क से सलमा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इनके इलाके में नाली नहीं होने के वजह से नाली का गंदा पानी सड़क पर बाह रहा है और पानी की भी समस्या है, इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।

दिल्ली के जहांगीपुरी के ब्लॉक से मानसी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इनके इलाके में नाली की सफाई नहीं हो रही है, नाली का गंदा पानी सड़क पर बाह रहा है और पानी की भी समस्या है, इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।

Transcript Unavailable.

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के ए ब्लॉक गली नंबर 2 से अरमान मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इनका पहचान पत्र नहीं बन रहा है, इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।

Transcript Unavailable.