दिल्ली राज्य से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से ऑटो ड्राइवर रहीस से बातचीत की। जहाँ उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के बाद जीवन यापन में बदलाव आया है
साझा मंच मोबाइल वाणी के पत्रकार हसमत अली जी से हुई बातचीत
दिल्ली एनसीआर से मज़हर अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले साझा मंच पर एक खबर प्रकाशित किया था। खबर में बताया गया था कि दिल्ली एनसीआर स्थित श्री राम कॉलोनी के पास एक मैदान में सालों से कूड़ा पड़ा हुआ था जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवाददाता मज़हर अली द्वारा साझा मंच में परकासित किया गया साथ ही फेसबुक तथा व्हाट्सअप के माध्यम से उच्च अधिकारीयों तक समस्या को पहुँचाया गया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की अधिकारीयों द्वारा तुरंत समस्या को संज्ञान में लिया गया तथा आज दिनांक 11-04-2021 को नगर निगम द्वारा कूड़े से भरा मैदान को साफ़ किया जा रहा है जिससे लोग बहुत खुश है और वे साझा मंच तथा उच्च अधिकारीयों को धन्यवाद कर रहे हैं।
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बहादुरगढ़ में प्राइवेट स्चूलें सरकार के आदेश के बाद भी खुली रही जिससे साफ़ साफ़ यह पता चलता है कि सरकार के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा हैं
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 09-04-21 को बताया कि साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 15-03-21 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि दिल्ली एनसीआर के श्री राम कॉलोनी के सड़क में दिन भर काफी धूल उड़ती रहती है जो वायु को प्रदूषित करती है। सड़क के किनारे कूड़ों का भी ढेर लगा रहता है जिसपर किसी भी उच्च अधिकारीयों का ध्यान नहीं जाता है। मेन रोड होने के बावजूद यहाँ हमेशा कूड़ा-कचड़ा जमा रहता है। यहाँ से सुबह शाम हज़ारों लोग अपने गंतब्य स्थान तय करते हैं। इस खबर को हस्मत अली ने सम्बंधित अधिकारीयों और फेस बुक व वाट्सप में फॉरवर्ड किया था। जिसके बाद सड़क में डस्टबिन रख दी गयी है और सड़क से गन्दगी भी साफ़ कर दी गयी । जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी राहत मिली है।
दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र से मोहम्मद शाहनवाज़ को साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मजदूरों ने बताया कि जब से दिल्ली में नाइट कर्फ्यू यानि कि रात 10:00 से सुबह 5:00 तक लॉकडाउन लगा है ,मजदूरों को खाना खाने में दिक्कत हो रही है। 10:00 बजे फैक्ट्री में छुट्टी होती है तो सारे होटल बंद हो जाते हैं।
दिल्ली के मानेसर से दीपक साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता थे हैं कि गुरुग्राम टोल प्लाज़ा के समीप पिछले 8 किलोमीटर तक लंबी जाम लगी हुई है। इस पर प्रशासन भी कुछ नहीं कर रही है और ना ही यहाँ कोई ट्रैफिक पुलिस तैनात है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
श्री राम कॉलोनी राजीव नगर दिल्ली थाना खजूरी खास की बगल मे DDA का बहुत बड़ा खाली प्लॉट पड़ा हुआ है एमसीडी की तरफ से यहां पर कूड़ा डाला जाता है जिसकी वजह से यहां पर हर दूसरे तीसरे दिन कूड़े में आग लग जाती है कूड़े के नीचे खजूरी पुस्त रोड से बीएसईएस की बहुत बड़ी 4 वे 5 केवल हैं रात को 12:00 बज रहे हैं और फायर ब्रिगेड की गाड़ी दो मौके पर हैं बीएसईएस की टीम भी आ चुकी है केवल में आग लग चुकी है जनता को सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है क्योंकि बहुत भयानक काला धुआं निकल रहा है लोग परेशान हैं गर्मी का मौसम है लाइट भाग चुकी है बिजली विभाग एमसीडी के कमिश्नर साहब से हमारी यह गुजारिश है कि आप इसका समाधान निकाले मोबाइल वाणी से मैं मोहम्मद शाहनवाज
