दिल्ली एनसीआर करावल नगर विधानसभा 70 श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन फटने से कई जगहों पर पानी हो रहा है बेस्ट एक तरफ तो जनता को पानी पीने को नहीं मिल रहा है दूसरी ओर देखा जाए तो दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन जगह-जगह फटी भी मिलेंगी और पानी बेस्ट होता मिलेगा ऐसा ही एक मामला श्री राम कॉलोनी की वार्ड नंबर 64 ई में है रहमान चौक पर पानी की पाइप लाइन फटी हुई है ब्लॉक 20 फुटा रोड गली नंबर 3 अंसारी मेडिकल के पास और भी कई जगह पर है जहां पर पानी लीकेज हो रहा है हजारों लीटर पानी बेस्ट हो जाता है रोज इस और आला अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए
Transcript Unavailable.
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई, खजूरी खास थाना से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 17-06-22 को बताया कि उन्होंने दिनांक 16-06-22 को श्रमिक वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। जिसमें बताय गया था कि बताते है कि दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई, खजूरी खास पुराने थाने की समीप कूड़े का बहुत बड़ा ढ़ेर पड़ा हुआ है।खजूरी खास पुराने थाने की बराबर में DDA के खाली प्लॉट में कूड़े का अंबार लगा है। एमसीडी और आला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कूड़े में आवारा पशु खड़े हो जाते हैं और अपना भोजन तलाशते हैं। यही खाना खाते हैं और कई बार वह पन्नी ,कूड़ा वगैरा खा जाते हैं जिसमें उनके पेट में जाकर अटक जाता है और पशु की जान चली जाती है। इस खबर को मोहम्मद शाहनवाज़ द्वारा आला अधिकारी ,मेट्रो अधिकारी और स्थानीय इंस्पेक्टर को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा किया गया। जिसके बाद जेसीबी और बड़े-बड़े ट्रक लगाकर तीन से चार घंटों में कूड़े को आज साफ करा दिया गया।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई, खजूरी खास थाना से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 17-06-22 को बताया कि उन्होंने दिनांक 16-06-22 को श्रमिक वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। जिसमें बताय गया था कि दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई, राजीव पार्क, मंदिर के पास प्राइमरी स्कूल के सड़क के समीप कूड़े का ढ़ेर पड़ा हुआ है। टीपर वाला इस कूड़े के ढ़ेर को छोड़ कर चला जाता है। आला अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। इस खबर को मोहम्मद शाहनवाज़ द्वारा आला अधिकारी ,लोकल वाट्सप ग्रुप ,फेसबुक पर फॉरवर्ड कर जानकारी साझ किया गया। जिसके बाद नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक राजीव पार्क के पास मंदिर के गेट के सामने प्राइमरी स्कूल के पास पड़े कूड़े के ढेर को मेट्रो टिपर द्वारा साफ करा दिया गया
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई, खजूरी खास थाना से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि, पुराने थाने की समीप कूड़े का बहुत बड़ा ढ़ेर पड़ा हुआ है, आला अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।खजूरी खास पुराने थाने की बराबर में DDA के खाली प्लॉट में कूड़े का लगा है अंबार एमसीडी ध्यान नहीं देते हैं आला अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए आवारा पशु इस पर खड़े होते हैं और अपना भोजन तलाशते हैं खाना खाते हैं कई बार वह पन्नी कूड़ा वगैरा खा जाते हैं जिसमें उनके पेट में जाकर अटक जाता है और पशु की जान चली जाती
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई, गली नंबर 3, पुराने थाने के पास से मोसीन ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि, इनके पास दिल्ली जल बोर्ड के पानी का कनेक्शन है लेकिन उसमे से गन्दा पानी आ रहा है, लोग उस पानी को पिने के लिए मजबूर है। रेहमान चौक के पास जल बोर्ड के पाइप से पानी की लीकेज हो रही है। लोगो के पास पिने का पानी नहीं है लेकिन वहा पानी बह रहा है। जल बोर्ड के अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई, राजीव पार्क, मंदिर के पास से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि, प्राइमरी स्कूल के सड़क के समीप कूड़े का ढ़ेर पड़ा हुआ है। टीपर वाला इस कूड़े के ढ़ेर को छोड़ कर चला जाता है। आला अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
दिल्ली राज्य के खजुरी खास इलाके से नजमा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रहमान से बातचीत किया। बातचीत के दौरान रहमान ने बताया की सप्लाई पानी जो इनके इलाके में दिया जाता है वो बहुत ही गन्दा और बदबूदार होता है। उस पानी को पीने के बाद लोगो के स्वास्थय पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। साफ़ पानी के प्लांट को भी एस डी एम के द्वारा बंद करवा दिया गया है
दिल्ली राज्य के शास्त्री पार्क, जमुना के किनारे जंगल में आग लग गयी है।दमकल के अधिकारियों का कहना है कि हम कोशिश कर रहे हैं, कि जल्द से जल्द इस आग पर काबू पा लिया जाए क्योंकि उस जंगल में बहुत सारे जानवर मौजूद हैं। ताकि बड़ा नुकसान होने से बचा जा सके।
दिल्ली से हस्मत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से नूरी संघर्ष समिति से रजिया से उनकी समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। रजिया ने बताया कि नूरी संघर्ष समिति एक एनजीओ हैं। जो गरीब बच्चों ,महिलों के लिए घरेलु उद्योग ,लड़कियों की शादी जैसे कार्यों पर काम करती है।नूरी संघर्ष समिति 1990 में शुरू हुई और 1997 में यह बंद हो गयी। लक्ष्मी मिश्रा को इस एनजीओ की ज़िम्मेदारी दी गयी थी कि जब नूरी संघर्ष समिति दोबारा खोला जायेगा तब तक के लिए वे इसकी चाभी संभालेंगी लेकिन उन्होंने इसे अपना संपत्ति समझ कर इस पर कब्जा कर लिया जिसकी कोर्ट में केस चल रही है।
