दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई, खजूरी खास थाना से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 17-06-22 को बताया कि उन्होंने दिनांक 16-06-22 को श्रमिक वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। जिसमें बताय गया था कि बताते है कि दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई, खजूरी खास पुराने थाने की समीप कूड़े का बहुत बड़ा ढ़ेर पड़ा हुआ है।खजूरी खास पुराने थाने की बराबर में DDA के खाली प्लॉट में कूड़े का अंबार लगा है। एमसीडी और आला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कूड़े में आवारा पशु खड़े हो जाते हैं और अपना भोजन तलाशते हैं। यही खाना खाते हैं और कई बार वह पन्नी ,कूड़ा वगैरा खा जाते हैं जिसमें उनके पेट में जाकर अटक जाता है और पशु की जान चली जाती है। इस खबर को मोहम्मद शाहनवाज़ द्वारा आला अधिकारी ,मेट्रो अधिकारी और स्थानीय इंस्पेक्टर को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा किया गया। जिसके बाद जेसीबी और बड़े-बड़े ट्रक लगाकर तीन से चार घंटों में कूड़े को आज साफ करा दिया गया।
