दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के राजीव नगर के वार्ड 246 से हसरत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इनके इलाके में कूड़ा पड़ा हुआ है। कूड़ा उठाने वाली गाडी नहीं आ रही है और नाली भी भरा हुआ है साफ़ सफाई नहीं हो रही है।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से जुबेर खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते हैं कि, वायु प्रदूषण ज्यादा फैल रहा है। इसके वजह से लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।जहरीली हवा बहुत फैल चुकी है, इससे बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करे।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के खजुरी से जुबैर खान ने श्रमिक वाणी के माध्यम से नरगिश शेख से बात किया। बातचीत के दौरान नरगिश ने बताया की बी ब्लॉक गली नंबर 2 के पास नाली में कचरा भरा हुआ है। जिससे नाली का गंदा पानी सड़क पर आ रहा है, जिससे लोगो को समस्या हो रही है।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 के खजूरी से शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, राजीव विहार की पुलिया के बराबर में दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। खजूरी भजनपुरा की जनता को पीने का पानी भरपूर नहीं मिल रहा है। क्योंकि सोनिया विहार वाटर सप्लाई से जो लाइन भजनपुरा की ओर आ रही है, उसका पाइप फटने के कारण लोगों को पानी का पीने नहीं मिल रहा है और आला अधिकारी भ्रष्टाचार मचाकर कागजों मे दिखा रहे हैं मेंटेनेंस
दिल्ली के मानेसर से अस्मत अली ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दानिश से बातचीत किया। बातचीत के दौरान दानिश ने बताया की दिल्ली सरकार के द्वारा लोगो के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि लोगो को पीने के पानी की परेशानी ना हो। जगह जगह कचरा पड़ा हुआ है जिससे लोग परेशान है
दिल्ली के खजुरी ख़ास से रेहाना खातून ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहती है कि इन्होने राशन कार्ड का आवेदन दिया था, अपने बच्चो का नाम जुड़वाने के लिए लेकिन अभी तक इनका राशन कार्ड बन कर नहीं आया है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर प्रदूषण इस कदर बढ़ चुका है कि सांस लेना भी दुवर हो चुका है खासतौर से बच्चे और बुजुर्गों को तो घर से निकलना दूवर हो चुका है अगर ताजा आंकड़े एनजीटी के माने तो करावल नगर क्षेत्र नोएडा और गुड़गांव में इतना प्रदूषण है कि सांस लेना दूभर है
दिल्ली एनसीआर के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई से शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, खजूरी पुस्त रोड से कब्रिस्तान जाने का मेन रास्ते पर कूड़ा पड़ा हुआ है। एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है और टिपर द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। कई बार यहाँ के लोगो ने शिकायत दर्ज करवाया है लेकिन कोई करवाई नहीं की जा रही है
