Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं श्री राम कॉलोनी एमसीडी प्राइमरी स्कूल के बराबर में वह उसके आसपास बी ब्लॉक गली नंबर 8 में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं स्थानीय लोग बताते हैं कई बार हमने मेट्रो सुपरवाइजर शुभम से शिकायत की शिकायत करने के बाद भी शुभम कूड़े के ढेर साफ नहीं करा रहा है टिपर द्वारा प्राइवेट काम करा रहा है शुभम जैसे कबाड़ा चुगने वाले टीपर में कबाड़ा भरवा कर शास्त्री पार्क रेड लाइट के पास कबाड़ी अपना कपड़ा बेचने जाते हैं यहां तक की खजूरी पुराने थाने के आसपास कई बार देखा गया है डोर टू डोर घर से कूड़ा लेने वाली रिक्शा भी कबाड़ी अपना कबाड़ा भरकर शास्त्री पार्क बेचने जाते हैं जिसकी मोटी रकम मेट्रो सुपरवाइजर शुभम कबाड़ी से वसूल कर रहा है

खजूरी पुस्ता रोड से श्री राम कॉलोनी कब्रिस्तान जाने का मेन रास्ते पर पड़ा है कूड़े का जगह-जगह ढेर इसको सर्विस रोड पर वह सर्विस रोड का ढलान में कहा जाता है कई बार मेट्रो सुपरवाइजर को शिकायत स्थानीय लोगों ने की है मेट्रो सुपरवाइजर शुभम अपनी मनमानी तरीके से काम कर रहा है कूड़े का इतना बुरा हाल है कि पूरे रोड पर कूड़ा ही कूड़ा है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 28-07-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 21-07 -23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि खजूरी पुराने थाने के सामने पोल नंबर 1519 पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब है। इसकी शिकायत कई बार एमसीडी के बिजली विभाग में कर दी गई है लेकिन शिकायत करने के बाद भी स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराई जा रही है। इस खबर को लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व अधिकारियो को साझा किया गया था। जिसके बाद स्टेट लाइट सही करा दी गई है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी का माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत मोहसिन से हुई मोहसिन बताते हैं आज जुम्मे का दिन है जुम्मे के दिन है आमिर मलिक हमारे निगम पार्षद हैं बी ब्लॉक चटाई वाली बरकती मस्जिद गली नंबर 4 गली नंबर 5 दोनों ही गेटों पर कूड़े का ढेर आपको देखा जा सकता है मोहसिन बता रहे हैं बी ब्लॉक गली नंबर 8 में 15 दिन से कूड़े का ढेर साफ नहीं हुआ है जगह-जगह कूड़े के ढेर है मोहसिन बताते हैं खजूरी पुस्त रोड से कब्रिस्तान आने वाले रास्ते पर जिसको पक्का ढलान सर्विस रोड ए ब्लॉक नंबर 18 कहा जाता है वहां पर भी कूड़े का ढेर है जगह-जगह कूड़े के ढेर है मोहसिन आरोप लगाते हैं कि एमसीडी ने मेट्रो को कूड़ा उठाने का ठेका दिया है जिसके सुपरवाइजर शुभम है मगर वह अपनी मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं मोहसिन बताते हैं हमने कई बार इस्पेक्टर ऋषि पाल गहलोत को भी शिकायत की है और निगम पार्षद जी के ऑफिस में भी शिकायत कि निगम पार्षद जी ऑफिस में शिकायत की वहां से पता लगा कि आप हारून से संपर्क करें हारून सफाई व्यवस्था का काम संभालना है हारून भी सफाई नहीं करा पा रहा है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी का माध्यम से मज़हर अली ने बताया कि खजुरी ख़ास में लगा कूड़े का ढेर कई दिनों से पड़ा हुआ है जिसकी सफाई नहीं कराई जा रही है

Transcript Unavailable.

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत मुस्कान से हुई मुस्कान बताती है अक्षरधाम मंदिर से लेकर शास्त्री पार्क खजूरी चौक लोनी सहारनपुर एक्सप्रेस बन रहााहै एक्सप्रेसवे बनने के दौरान फ्लावर से आए दिन कुछ ना कुछ गिरता रहता है कल की बातें है शास्त्री पार्क के चौथे पुस्ते पर सरिया काटने वाला कटर एक मजदूर चला रहा था अचानक उसके हाथ से वह कटर फ्लावर से नीचे गिर गया जिसकी वजह से नीचे रोड पर चलने वाले बाइक सवार की गर्दन कटने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि कंपनी की तरफ से एक्सप्रेसवे में ऐसा कोई भी बेरी गेट नहीं लगाया गया हे जिससे कोई रोक हो सके

17 अगस्त को आएगी पहली सूची 21 अगस्त तक दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023 - 2024 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों से दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल पर वीरवार से दाखिले पंजीकरण शुरू हो गया है पंजीकरण 10 अगस्त तक होगें 17 अगस्त तक पहली सूची आएगी व सितंबर तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पशु इलाज के लिए 5 भोबाइल वेन दिल्ली के पशुओं के इलाज के लिए 5 मोबाइल वैन लगाने के निर्देश विकास मंत्री गोपाल राय ने दिए है 27 सदस्यीय पहली पशु कल्याण बोर्ड की बैठक में मंत्री गोपाल राय ने बताया कि पशु कल्याण से सम्बंधित कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी पर्याप्त कदम उठाए जाएंगे पशुओ के हैल्थ चेकअप के लिए सभी सुविधाओं से लैस 5 डायग्नोस्टिक सेंटर भी जल्द ही खोले जाएंगे राजेन्द्र नगर के लिए एक और मौहल्ला क्लीनिक विधायक दुर्गेश पाठक ने बताया कि ओल्ड राजेन्द्र नगर और न्यू राजेद्र नगर के निवासियों के लिए शंकर रोड़ पर नए मोहल्ला क्लीनिक का काम शुरू हो गया है अब 4 मोहल्ला क्लीनिक हो जाएंगे उन्होंने कहा कि वायदे के अनुसार अभी और मौहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे जिनका निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा