दिल्ली एनसीआर से महिला ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके राशन कार्ड में दोनों बच्चों का नाम काट गया है। उसको जुड़वाने के लिए कुछ किया जाए। सहायता चाहिए

दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से नगमा से साक्षात्कार लिया। नगमा ने बताया कि 18-08-2024 को इन्होने श्रमिक वाणी पर अपनी समस्या रिकॉर्ड करवाई थी। जिसमे बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 4 एवं 5 के पास डीडीए का खाली प्लॉट पड़ा हुआ है। इस प्लॉट में बरसात का पानी भर गया था जिससे गली नंबर 4 एवं 5 के मकानों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच रहा था। मकान की दीवार गिरने की कगार पर थी । इस खबर को मोबाइल वाणी संवाददाता ने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक तथा डीडीए के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि इस प्लॉट पर पिछले दो दिनों से, पंप के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है और मिट्टी का भराव भी किया जा रहा है।नगमा समस्या का समाधान होने से बहुत खुश हैं और श्रमिक वाणी की शुक्रगुजार हैं।

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी राजीव विहार के पास बना दिल्ली सरकार का राज्य के खजूरी खास स्कूल वे एमसीडी का इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास स्कूल के बच्चे नाली के गंदे पानी में होकर निकलते हैं सफाई कर्मचारी व निगम पार्षद यहां की सफाई नहीं करते रहे हैं इस रोड पर हमेशा पानी भरा रहता है जिसके कारण बच्चों को आने-जाने में बहुत ज्यादा समस्या हो रही है जबकि दो-दो स्कूल है और हजारों की तादाद में यहां से लड़की व लड़के स्कूल से आते जाते हैं फिर भी यहां की सफाई व्यवस्था इतनी खराब है की नली का गंदा पानी हमेशा रोड पर बहता रहता है

दिल्ली एनसीआर के कपासेड़ा से संजीत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ये 'राजीव की डायरी ' कार्यक्रम रोज सुनते हैं और इनको यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगता है। राजीव की डायरी सुनकर व्यवहारिक सीख मिलती है।

महंगाई से लोग परेशान

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मो शाहनवाज की बातचीत गौरी शंकर शर्मा एडवोकेट से हुई शर्मा जी बताते हैं 2004 में अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार ने सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद पेंशन बंद कर दी थी मगर अब मोदी सरकार दोबारा चालू करने जा रही है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि उनकी बातचीत पूजा से हुई बातचीत में पूजा ने बताया कि वो जींस फैक्ट्री में धागा काटने का काम करती है और उनकी तनखाह 10000 रुपए है। हर महीने एक हजार रुपए महीना पीएफ कटता है, मगर उन्हें 6 महीने से पीएफ नहीं मिल रहा था । इसके बाद उन्होंने श्रमिक वाणी पर 19 /08/2024 को खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को प्रमुखता से लिया और व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक ग्रुप और कंपनी के मैनेजर से भी साझा किया। जिसके बाद खबर का असर हुआ और पूजा का 6 महीने का पीएफ उनके खाते में आ गया है। जिसके बाद पूजा श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रहे हैं।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बाँदा जिला से दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं राशन कार्ड ऑनलाइन करवाने के बाद दस्तावेज कहाँ जमा करना है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत गौरीशंकर शर्मा एडवोकेट सभी शर्मा जी बताते हैं लोक समाज पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी महंगाई पर अंकुश लगी लहसुन₹400 किलो आलू ₹60 किलो आटा ₹40 किलो बिक रहा है जबकि यह सब हमारे देश में पैदा होता है