दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रहे हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है इसमें खजूरी चौक के आसपास 80 फीट ऊंचे प्लेयर बन रहे हैं आप पिलर पर देख सकते हैं दो क्रेन लगी हुई है क्रेन के बीच में पिलर पर लोहे का जाल बना हुआ है उस जल पर मजदूर बिना सेप्टि बेल्ट के देखे जा सकते हैं और इन मजदूरों के पास हेलमेट भी नहीं है आए दिन मजदूरों के साथ हादसा होता रहता है जिसकी भरपाई कंपनी नहीं करती है कंपनी का कहना है कि काम करना है करो नहीं तो हमारे पास सेप्टि बेल्ट वे हेलमेट या शूज कुछ भी नहीं दिए जाएंगे इस और हाईवे अथॉरिटी को ध्यान देने की जरूरत है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत मुस्कान से हुई मुस्कान बताती है श्री राम कॉलोनी बी ब्लॉक एमसीडी प्राइमरी स्कूल में कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है पूरे स्कूल में गंदगी गंदगी हो रही है कूड़ा उठाने वाले टिपर स्कूल में नहीं आ रहे हैं जिसकी वजह से बच्चों को बदबू में रहना पड़ रहा है पूरे स्कूल में बदबू ही बदबू हो रही है स्कूल प्रशासन कई बार मेट्रो सुपरवाइजर शुभम को शिकायत कर चुका है शिकायत करने के बाद भी कूड़े के ढेर साफ नहीं हो रहा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 4 पर खंबे पर लगी स्टेट लाइट बहुत दिनों से खराब थी पूरी गली में अंधेरा ही अंधेरा था खम्बा नंबर 1462 है कई बार हम बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर चुके थे मगर स्टेट लाइट सही नहीं कर जा रही थी कल हमने अपनी बात श्रमिक वाणी पर रिकॉर्ड कराई थी अब स्टेट लाइट सही कर दी है हमने खबर को लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक संबंधित अधिकारियों को खबर शेर की थी खबर का बड़ा असर हुआ
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने के आसपास डीडी के खाली प्लाट में बारिश का पानी भरा हुआ है मच्छर बहुत ज्यादा पैदा हो रहे हैं मच्छर की दवाई का छिड़काव बंद था हमने श्रमिक वाणी पर दो दिन पहले खबर चलाई थी खबर का बड़ा असर हुआ है खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक संबंधित अधिकारी को खबर शेर की थी अब वह मच्छर की दवाई का छिड़काव नालियों वे बारिश के पानी में होने लगा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रहे हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने के बराबर में आवारा जानवर घूमते नजर आ रहे हैं और कूड़े में अपना खाना तलाश कर रहे हैं कई बार स्थानीय लोगों ने एमसीडी शाहदरा जॉन को भी इसकी शिकायत की है मगर शिकायत के बाद भी एमसीडी डिपार्मेंट से कोई भी पशु पकड़ने वाली गाड़ी नहीं आ रही है यह पशु रोज ट्रैफिक में वादा डालते हैं और रोज एक्सीडेंट खजूरी पुस्त रोड पर हो जाते हैं जिसकी वजह से एक्सीडेंट होने वजह से काफी गंभीर चोट आ जाती है हाल ही में एक बुजुर्ग महिला खजूरी पुस्ता रोड से श्रीराम कॉलोनी की ओर जा रही थी जिसको एक पीछे से गाय ने टक्कर मार दी उसे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 4 में स्टेट लाइट बहुत दिनों से खराब थी जिसका खंबा नंबर 1461 है अब स्ट्रैटलाइट सही करा दी गई है कल हमने श्रमिक वाणी पर खबर चलाई थी खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक संबंधित अधिकारी को खबर शेयर की थी खबर का बड़ा असर हुआ है अब वह लाइट सही कर दी गई है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हे अक्षरधाम मंदिर से लेकर शास्त्री पार्क खजूरी चौक होता हुआ सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेसवे के बनने वाले पिलर खजूरी चौक के पास आप फोटो में देख सकते हैं यह खजूरी चौक के पास का पिलर है इस पिलर पर मजदूर काम कर रहे है काम करते समय लेबर को हेलमेट नहीं दिया जा रहा है सेप्टी बेल्ट भी नहीं दी जा रही है जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं कंपनी मजदूरों का शोषण कर रही है कंपनी कहती है कि काम करना है करो हमारे पास कुछ भी नहीं है सरिया मोड़ते समय बिना गिलफ्स के श्रमिक कम कर रहे हैं हाल ही में एक मजदूर की सरिया गिरने से सर पर चोट लग गई अगर हेलमेट सर पर लगा होता तो शायद उसका सर में चोट नहीं लगती अब से कुछ दो महीने पहले एक व्यक्ति बिना बेल्ट के कम कर रहा था जिसकी पिलर पर गिरने से टांग टूट गई
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी में 60 फुटा रोड पर कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था हमने 2 दिन पहले श्रमिक वाणी पर खबर चलाई थी खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक अधिकारियों खबर शेयर की थी अब वह कूड़े का ढेर 60 फुटा रोड से साफ करा दिया गया है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं खजूरी पुराने थाने के बराबर में बहुत दिनों से कूड़े का ढेर साफ नहीं हो रहा था हमने 2 दिन पहले रिकॉर्ड कराई थी कूड़े में से बदबू आ रही थी हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक अधिकारियों को खबर शेर की थी खबर का बड़ा असर हुआ अब वह कूड़े का ढेर साफ कर दिया गया है
श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 f-block भजनपुरा के पास पूरे इलाके में कूड़ा ही कूड़ा था पूरे वार्ड कूड़े से भरा हुआ था सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आ रहे थे हमने 2 दिन पहले श्रमिक वाणी पर एक खबर चलाई थी खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक संबंधित अधिकारियों खबर शेयर की थी अब वह कूड़े के ढेर साफ करा दिए गए हैं आप फोटो में देख सकते हैं कि रिक्शा द्वारा कूड़ा कर्मचारी उठा कर ले जा रहे हैं
