दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से हासिम से हुई। हासिम बताते है कि इनके बैंक खाता से पंद्रह सौ रूपए रूपए कट गया था और बैंक से बात करने पर कोई संतोषजनक ज़वाब नहीं मिला। इस ख़बर को दिनांक 20 अप्रैल 2023 को श्रमिक वाणी पर प्रसारित कर बैंक मैनेजर व अन्य आलाधिकारियों को व्हाट्सप्प व अन्य माध्यमों के द्वारा साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि हासिम के बैंक खाता से कटा हुआ पैसा वापस आ गया है। इसके लिए वो श्रमिक वाणी के शुक्रगुज़ार है
