हस्मत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति मुहम्मद शादाब से बात कर रहें हैं. ये खजुरी ख़ास के रहने वाले हैं तथा ये कह रहें हैं की कोरोना काल के बाद से रोज़गार काफी कम हो गया है लोग ऐसे ही इधर उधर घूम रहें हैं तथा महंगाई काफी बढ़ गई है. तथा इनका कहना है की इन्हें घर के बाहर निकलना था इसी लिए इन्होने कोरोना वैक्सीन लिया यदि काम के लिए बाहर नहीं निकलना होता तो वैक्सीन नहीं लेते।तथा ये कह रहें हैं की ये पहले भी साबुन से हाथ धोते थे बस अब सेनिटाइज़र से हाथ साफ़ कर रहें हैं तथा इतनी गर्मी है की सांस लेना मुश्किल है तो मास्क लगा कर सांस कैसे लें. तथा इनका कहना है की गर्मी इतनी है की इस गर्मी से कोरोना नहीं आएगा।
