दिल्ली मोहोम्मद शाहनवाज़ ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एडवोकेट गौरी शंकर शर्मा से महंगाई व बेरोजगारी पर चर्चा किये। जहाँ जनता की आवाज एनजीओ के राष्ट्रीय महासचिव श्री गौरी शंकर शर्मा ने बताया कि सरकारी फैक्ट्रियां व कारखाने बंद हो जाते हैं या सरकार बंद कर देती है तो नौकरियां कहां से मिलेगी? यह हाल है हमारे भारत देश का भारत के अंदर महंगाई एक महत्वपूर्ण मुद्दा है गरीब लोग भूखे मर रहे हैं बेरोजगारी का आलम यह है कि हर घंटे में तीन से चार लोग आत्महत्या कर रहे हैं यह सरकारी आंकड़े बताते हैं 2014 से पहले तो किसान व मजदूर आत्महत्या करते थे कर्जे के कारण मगर अब तो बिजनेसमैन और उद्योगपति भी आत्महत्या करने लगे हैं क्योंकि उनके ऊपर कितना कर्ज है बैंकों का लोन ले रखा है शर्मा जी बताते हैं कि अगर केंद्र सरकार व राज्य सरकारों ने जल्दी कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो भारत देश एक बार फिर गुलाम हो जाएगा अगर ऐसे ही निजीकरण करते रहे तो हमारा देश फिर से दूसरों के हाथ में चला जाएगा