उत्तरप्रदेश राज्य से हमारे श्रोता,साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि हरियाणा श्रम मसौदा 2021 के अनुसार अगर श्रमिकों से मशीन खराब होती है तो मज़दूरों के वेतन से पचास प्रतिशत काटी जायेगी। यह गलत है क्योंकि कभी मशीन ख़राब ही आती है और मज़दूरों का वेतन दस से पंद्रह हज़ार ही होता है ,ऐसे में मज़दूरों को काफी समस्या होगी। सरकार को सोच समझ कर मसौदा को पारित करनी चाहिए।