उत्तर प्रदेश राज्य से लज्जा राम मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि लोगों से बात करने पर यह पता चला है कि कई लोगों को ई शर्म कार्ड के बारे में जानकारी ही नहीं है। साथ ही कह रहे है कि जिन्हे जानकारी हैं उन्हें अपना कार्ड बनवाने में काफी दिक्कतें आ रही है। बता रहे है कि कार्ड बनवाते वक्त कभी पासबुक को जोड़ने में समस्या तो कभी फोटो को जोड़ने में समस्या आ रही है,जिस कारण लोग काफी परेशान हैं।
