उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा ज़िला से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इटावा के मेवाती टोला इलाक़े में श्रमिकों का ई श्रम कार्ड बनने की प्रक्रिया ज़ारी है। आज केवल 30 ई श्रम कार्ड बन पाया है। श्रमिक अपने कार्य छोड़ कर सुबह से ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए क़तार में थे लेकिन वेबसाइट की गड़बड़ी ,ओटीपी और अँगूठा निशान की समस्या से जूझते हुए कुछ ही लोगों का ई श्रम कार्ड बन पाया
