दिल्ली एनसीआर से मनोहरलाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उनहोंने दिनांक 24-02-2021 को एक खबर चलाया था जिसमे कहा गया था की एक श्रमिक जिसका नाम बीरबल है उसका एक माह का वेतन विक्की नामक ठेकेदार द्वारा नहीं दिया जा रहा था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता मनोहर ने मोबाइल वाणी पर प्रकाशित किया साथ ही ठेकेदार तथा बहादुरगढ़ के संबंद्धित अधिकारीयों तक खबर को साझा किया। फल सवरूप खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की आज दिनांक 21-03-2021 को ठेकेदार द्वारा श्रमिक के खाते में 7000 रुपये दाल दिए गए साथ ही ठेकेदार ने यह भी कहा की बचा हुआ पैसा मजदूर को 25-03-2021 तक दे दिया जायगा। श्रमिक के इस समस्या का समाधान हो जाने पर वह बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।