दिल्ली चांदनी चौक से हमारे एक श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चांदनी चौक में स्थित एक कंपनी में वे कार्यरत हैं। दो माह पूर्व उनके साथ तीन लोगों की तनख्वाह कम कर दी गयी थी और कहा गया था कि दो महीने बाद उनकी तनख्वाह पहले जितनी कर दी जाएगी। अब दो माह बाद उन्हें कैसे कम्पनी के समक्ष अपनी बात रखनी है ,इसकी जानकारी दी जाये।

Comments
अधिवक्ता पदम कुमार कहते है कि सभी श्रमिक लॉक डाउन से पहले मिलने वाले वेतन को दोबारा से निर्धारित करने की माँग के साथ नियोक्ता को एक पत्र सौंपे। अगर तनख्वा पहले जैसे नहीं की जाती है तो श्रम कार्यालय जा कर लिखित शिकायत दर्ज़ कर सकते है। शिकायत में पूरा विवरण के साथ पीएफ ,ईएसआई,न्यूनतम वेतन आदि की पूरी जानकारी देना है ।
Sept. 16, 2020, 12:53 p.m. | Tags: PADAM-ADV govt entitlements int-PAJ wages workplace entitlements