नमस्कार! मध्य प्रदेश मोबाइल वाणी पर मैं मिंटू प्रभात, ग्राम- पथरहटा, जिला- सिवान, बिहार से बात कर रहा हूँ। और मैं मोबाइल वाणी के माध्यम से ये जानना चाह रहा हूँ कि हमारी सरकार कह रही है कि मनरेगा के साथ लोगों का काम दिया जा रहा है। लेकिन लोगों का काम ऐसा कहाँ मिल रहा है? जो कि हमारे ग्राम प्रधान हैं, वह काम सब जीसीबी से करवा देते हैं और मजदूरों को काम नहीं देते हैं और मजदूर इधर-उधार भटकते हैं। जबकि बहुत लोग का जॉब कार्ड बना भी है, फिर भी उन्हें काम नहीं देते हैं। तो हम मोबाईल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहेंगे कि ये सरासर अन्याय है। योगी सरकार दे रही है सुविधा, लेकिन बिचौलिया लोग खा जा रहे हैं और अपने फायदा उठा रहे हैं। धन्यवाद।
