उत्तर प्रदेश राज्य के चंदौली जिला से अंगद मौर्या मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उद्योग विहार फैज-5 में लगभग बीस वर्ष से कार्य करते हैं। कम्पनी द्वारा मजदूरों को बोनस नहीं दिया जाता है। जब भी मजदुर बोनस पाने के लिए आवाज उठाते हैं तो उन्हें कार्य से निकाल देने की धमकी दी जाती है। कहा जाता है कि जहाँ बोनस मिलता है वहाँ जा कर काम करों हम बोनस नहीं देंगे। इस समाचार को जब साझा मंच में प्रसारित किया गया तो कम्पनी प्रबंधक द्वारा दीपावली में मजदूरों को वेतन के साथ-साथ बोनस का भी पैसा दिया गया।