नमस्ते साथियो जयपुर वाणी पर आपका स्वागत है! मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले सप्ताह की मौसम सम्बंधित जानकारी - आज 4 अप्रैल को आज राज्य 24 घंटों में कुछ भागों में तेज आंधी बारिश दर्ज की गई है । जयपुर अजमेर भरतपुर कोटा उदयपुर में कहीं-कहीं तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना है। वही जोधपुर बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 6 अप्रैल को दोपहर बाद एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। क्या आप जानते है कि अचानक आने वाली आंधी, तेज बारिश के समय किन बातो का ध्यान रखना है जयपुर की बस्ती में रहनी वाली सरिता जी कहती है - अगर बाहर तेज आंधी या बारिश शुरू हो जाए, तो तुरंत किसी सुरक्षित पक्की जगह पर चले जाएं। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल भी न खड़े हों। बिजली कड़कने के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करें और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाएं। - अगर आप घर के बाहर हैं और कहीं शरण नहीं मिल रही है, तो किसी ऊंची और सुरक्षित जगह पर बैठ जाएं, जमीन पर लेटने से बचें। - तेज बारिश में पानी भरे रास्तों या नालों से दूर रहें। गाड़ी चलाते समय भी सावधानी रखें। - घर के अंदर रहें खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें, और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। याद रखें थोड़ी सी सावधानी से हम मौसम के गंभीर प्रभाव से बच सकते हैं। तोह साथियो ये जानकारी आपने आस पास के लोगो से साँझा करे। - जयपुर वाणी पर अन्य विषयो पे जानकारी लेने के लिए नंबर ३ दबाये और अपनी बात रिकॉर्ड करे । - हम आपकी बात सुनेगे और नए कार्यक्रम के साथ जानकारी प्रस्तुत करेंगे । तब तक के लिए धन्यवाद ।
राजस्थान मौसम अपडेट 20 फरवरी पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सर्वाधिक बारिश उदयपुरवाटी, झुंझुनू में 19 मिमी दर्ज की गई है। राज्य में आगामी 5-6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी 48 घंटो में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री से. गिरावट होने की प्रबल संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेट: 10 सितम्बर पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। दौसा , करौली, सिरोही, डूंगरपुर , बारां व सवाई माधोपुर जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश फलोज (डूंगरपुर) में 100.0 mm , चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में 94.0 mm व पश्चिमी राजस्थान के रानीवाड़ा , जालौर में 59.0 mm बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री जैसलमेर तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री बीकानेर में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
राजस्थान भारी बारिश अपडेटेड 9 सितंबर 1. बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आज तीव्र होकर डीप डिप्रेशन बन गया है। आगामी 24 घंटो में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में उड़ीसा छत्तीसगढ़ की और आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। 2. आज कोटा, उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश व कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 3. 10 सितंबर को पूर्वी राज के अनेक भागों में मध्यम से तेज बारिश होने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 4. 11-12 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। 5. आगामी 4-5 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
राजस्थान मौसम अपडेट 4 सितंबर मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में परिवर्तित हो चुका है तथा वर्तमान में द.प. राजस्थान क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में आगामी 24 घंटे में बनने की संभावना है। आज जोधपुर, उदयपुर, कोटा व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावनाहै। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना आगामी 3 दिन जारी रहने की संभावना है।
Mithun pradhan from Bandapanga,daringabdi,kandhmal saying about low pressure for 2 days and some safety steps for rain.
Deepak kumar paraseth from Malipada,tumudibandha,kandhmal saying that how to cultivate in shortage of rain
Raju Pradhan from dasingbadi panchayat daringbadi block kandhamal dist saying about due to less rain farmers facing lot of problems. No more rainy falling so farmers are worries about to farming in the field. Now also seens climate change.
