बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में पानी की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। इस चिलचिलाती धूप में पिछले 2 सालों सा सुखाड़ हो गया है।वही वर्षा नहीं होने से मुंगेर क्षेत्र के जो भी चापानल,समरसेबुल या कुआँ है वह सभी सुख चुकी है,जिसकारण पानी नहीं मिलने की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है तथा लोग लाल पानी पीने को मजबूर है।वही कई गांव में पानी की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो चुकी है और यही वजह है कि लोगों को 1 से 2 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।वही नदी नाले सूखने से मवेशियों के सामने भी समस्या उत्पन्न हो चुकी है। वही शेरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तेरह के सामने दो-दो समरसेबुल नगर निगम के द्वारा लगाया गया है वह पिछले चौदह से पंद्रह माह से ख़राब पड़ा हुआ है,इसके लिए आवेदन भी डाले गए है लेकिन अभी तक इसका कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
चंपारण, यहां के प्राकृतिक नजारे जितने खूबसूरत हैं उससे कहीं ज्यादा समृद्ध है यहां का इतिहास. चंपारण वह धरती है जहां भारत महात्मा गांधी ने 1917 में किसानों को शोषण से मुक्त करवाने के लिए सत्याग्रह शुरू किया था और यह जगह ऐतिहासिक हो गई. लेकिन दशकों बाद एक बार फिर चंपारण नए सत्याग्रह के लिए तैयार है. क्या आप नहीं जानना चाहेंगे कि यह कौन सा सत्याग्रह है...? सुनिए और हिस्सा बनिए नेटिव पिक्चर संस्था और ग्रामवाणी की संयुक्त मुहिम का
एक स्टोरी लगातार वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया गया है कि लोकसभा चुनावों में वोट देने नहीं गए तो बैंक अकाउंट से कटेंगे ₹350. इस स्टोरी को लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया. फेसबुक पर आई एम विथ रवीश कुमार एनडीटीवी नाम के एक पब्लिक ग्रुप में सबसे पहले इस स्टोरी को पोस्ट किया गया. लेकिन सच तो यह है कि नवभारत टाइम्स ने 21 मार्च को अपने पहले पेज पर यह खबर छापी थी, लेकिन यह केवल व्यंग्य था, जो होली के मौके पर लोगों को हंसाने के लिए बनाया गया था. इस पेज पर और भी कई व्यंग्य थे. हर एक स्टोरी के खत्म होने के नीचे (बुरा न मानो होली है) भी लिखा गया था. लेकिन पेज की शुरूआत या फिर स्टोरी की शुरूआत में कहीं ऐसा नहीं बताया गया था. लोकसभा चुनावों में वोट देने नहीं गए तो बैंक अकाउंट से कटेंगे ₹350 स्टोरी को लोगों से ऐसे शेयर किया मानो जैसे सच हो. इस पोस्ट को शेयर करने वाले ने शातिराना हरकत की है. यदि पूरी खबर को ध्यान से देखा जाए तो आखिरी में लिखा हुआ दिखाई देगा कि— बुरा न मानो होली है. लेकिन पाठकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और खबर को सच मान लिया है. तो साथियों यदि आप भी इस खबर को सच मानकर आगामी चुनावों के प्रति डर महसूस कर रहे हैं तो भूल जाइए. हां आम नागरिक के लिए मतदान करना उसका अधिकार भी है और दायित्व भी लेकिन इसके पालन के लिए कोई दवाब नहीं है.
नरेश आनंद
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज के मौसम को देखते हुए किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है।मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के आज सुबह तेज हवा तथा आकाश में बादल छाए रहने के कारण लोगों तथा किसानो को काफी परेशानी हो रही है।खासकर दलहन और गेहूं के फसलों को भारी नुकसान होने के कारण मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के किसान चिंतित है क्योकि कही उपजा हुआ फसल का नुकसान न हो जाये।
बिहार राज्य के जिला हवेली के प्रखंड खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इन्होनें बहेरा पंचायत के बहुत से गए है जहाँ देखा गया है कि पानी की बहुत किल्लत है।वही चापाकल भी बहुत ख़राब पड़े है तथा जो चापाकल सही है उसमे गन्दा पानी आ रहा है।वही कुँआ भी सुख गया है जिसके कारण लोगों में त्राहि-त्राहि मचा हुआ है।इसी के साथ वहाँ के ग्रामीणों ने भी बताया कि पानी का बहुत ज्यादा अभाव हो चुका है जिसके कारण से लोग बहुत ज्यादा परेशान है क्योंकि उन्हें पानी लाने बहुत दूर-दूर जाना पड़ता है।
-विश्व टीबी दिवस पर विशेष : समय पर कराएं इलाज, जड़ से खत्म होगा टीबी -जनहित याचिका ने चुनाव सुधार की राह की बेहतर -7th Pay Commission: NFU पर मोदी सरकार के स्टैंड से पूर्व सैनिक नाराज, अभी नहीं मिलता फायदा -Chinook पर है दुनिया के 26 देशों का भरोसा, कई जगहों पर निभा चुका है बड़ी भूमिका -हैदराबाद को लगा पहला झटका, बेयरस्टो आउट
तौफिर सिरजुआ में आग लगने से 32 घर जलकर हुआ राख सदर प्रखंड मुंगेर के टीका रामपुर पंचायत के तौफिर सिरजुआ में कल रात दिया से लगी आग से 32 घर जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज हवा के कारण लगी आग को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी ।स्थानीय समाजसेवी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चापाकल ,समरसेबल, मिट्टी फेंक कर आग पर अंततः काबू पा ही लिया। खगड़िया जिले से सटे होने के कारण आग बुझाने के लिए खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा दमकल भेजा गया लेकिन देर से पहुंचने के कारण दमकल भी काम नहीं आया ।इस अग्निकांड में रतन लाल यादव, उदय यादव ,फुदो यादव, बीरबल यादव ,बलेसर यादव ,पोषण यादव ,राहुल यादव ,विमल यादव, प्रमोद यादव ,सरस यादव, जानी यादव ,भूषण यादव ,जय किशोर यादव ,संजय यादव, बबलू यादव ,फंटूश यादव ,सुन्तान यादव, गौतम यादव, सिरपत यादव ,सिंटू यादव ,अखिलेश यादव ,मासो. स्वलठी देवी ,कमली यादव ,छोटू यादव, मिट्ठू यादव ,रणजीत यादव ,पंकज यादव, सुशील यादव, कुंदन यादव ,सत्तो यादव ,अभिनंदन यादव का घर जलकर राख हो गया ।अग्नि पीड़ित से मिलने भाजपा नेता व पूर्व प्रत्याशी प्रणब यादव ने तौफिर सिरजुआ गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ित से मिला तथा उसे हर तरह का सहयोग देने की बात कही ।सदर अंचल अधिकारी मुंगेर ने अपने राजस्व कर्मचारी को भेजकर एक पॉलिथीन तथा ₹3000 की सहयोग राशि भिजवाया ।अन्य सहयोग बाद में देने की बात कही गई। बताते चलें कि फिलहाल जो भी अग्नि पीड़ित को सहायता मिलती है ,इसके अलावा बाद में आज तक एक भी सहयोग राशि किसी अग्निकांड में पीड़ित को नहीं मिल पाया है ,जबकि सरकार द्वारा अग्नि पीड़ित को 9800 रुपये मिलने की प्रावधान है।
पश्चिमी चंपारण लौरिया से राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट लौरिया में शनिवार को अलग-अलग दुर्घटना में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,जबकि एक व्यक्ति की स्थिति काफ़ी नाज़ुक बनी हुई है । दोनों जगहों पर ग्रामीण सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की बात कर रहे थे । वहीं मठिया पुलिया के पास जाम हटाने आये लौरिया कोतवाल को आक्रोशीतों ने धक्का देकर खदेड़ दिया । कोतवाल ने उग्र भीड़ को देखकर संयम बरतते हुए पुनः वापस आकर जाम हटाते दिखे । विदित हो कि शनिवार को सुबह में मटियरिया से कच्चा ईंट लेकर एक ट्रैक्टर ट्राॅली गोबरौरा गाँव के पास चिमनी में ले जा रहा था । वहीं गोबरौरा गाँव से बद्री पाल का पुत्र शिवशंकर पाल जो लौरिया की ओर अपनी बाइक से जा रहा था,ट्रेक्टर से ओवरटेक के चक्कर में उसका संतुलन खो गया और ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर गाँव के ही प्रकाश मीश्र की है । इधर ग्रामीणों ने उक्त तेवर दिखाते हुए सड़क को जाम कर दिया । वहीं उग्र ग्रामीणों ने एक षडयंत्र के तहत चिमनी पर रखे बाइक व जनरेटर को क्षतिग्रस्त कर दिया । वहीं मौके पर लौरिया,साठी तथा शनिचरी थानों की पुलिस कैंप कर रही है । स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में है । पुलिस लाश को लेकर अनयत्य परिक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । दूसरी तरफ लौरिया बेतिया एन एच 727 मार्ग में मठिया पुल के पास बोलेरो एवं टेम्पो के बीच हुई आपसी भीड़ंत में टेम्पो चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । टेम्पो चालक के माथा का पूरा भाग दबकर फट गया । जबकि दूसरी सवारी जीवन और मौत से जूझ रहा था । ग्रामीणों ने आनन-फानन में लौरिया रेफरल अस्पताल भेजा ।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।टेम्पो चालक की पहचान उसके मतदाता पहचान पत्र से हुई है । जिसका नाम संजय शर्मा पिता रामनाथ शर्मा ओझाटोला तुरकौलिया पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है । जबकि घायल व्यक्ति मर्जदवा गौनाहा के रूप में हुई है । बोलेरो टक्कर के बाद भागने में सफल रहा ।लेकिन उसका नंबर प्लेट घटनास्थल पर टुट कर गिर गया । जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 22पी 1987है । एन एच 727करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम रहा ।
Transcript Unavailable.
