बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में पानी की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। इस चिलचिलाती धूप में पिछले 2 सालों सा सुखाड़ हो गया है।वही वर्षा नहीं होने से मुंगेर क्षेत्र के जो भी चापानल,समरसेबुल या कुआँ है वह सभी सुख चुकी है,जिसकारण पानी नहीं मिलने की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है तथा लोग लाल पानी पीने को मजबूर है।वही कई गांव में पानी की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो चुकी है और यही वजह है कि लोगों को 1 से 2 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।वही नदी नाले सूखने से मवेशियों के सामने भी समस्या उत्पन्न हो चुकी है। वही शेरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तेरह के सामने दो-दो समरसेबुल नगर निगम के द्वारा लगाया गया है वह पिछले चौदह से पंद्रह माह से ख़राब पड़ा हुआ है,इसके लिए आवेदन भी डाले गए है लेकिन अभी तक इसका कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।