दानापुर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार पहुँचे किउल स्टेशन। स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य का लिया जायजा। श्रावणी मेला को लेकर अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर डीआरएम द्वारा और क्या निर्देश निर्गत किये गए ।

जिला अधिकारी मुंगेर राजेश मीणा के निर्देश के आलोक में  संग्रामपुर प्रखंड में भूमि सुधार उप समाहर्ता इस्ताक अली अंसारी ने प्रखंड के विभिन्न विभागों के साथ प्रखंड मॉनीटरिंग कमिटी का बैठक किया गया।जिसमें सभी विभागों को समीक्षा किया गया।विस्तार पूर्वक खबर के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बचपन से सिखाएं संयम और जीवन ‘संयममय जीवन हो’ – यह गीत अनुप्राणित करता है, प्रेरणा देता है, जीवन की दृष्टि देता है । परन्तु जरा निष्पक्ष आत्म समीक्षा करके देखें, क्या वास्तव में हम जीवन में संयम का पालन कर पाते हैं अथवा यह गीत केवल कार्यक्रमों में दोहराये जाने वाला कर्मकाण्ड भर रह जाता है?   संयम अर्थात् मर्यादान्तर्गत क्रिया । प्रकृति ने सृष्टि के क्रम को व्यवस्थित चलाये रखने के लिए प्रत्येक तत्व, वस्तु और व्यक्ति की मर्यादा निर्धरित की है । उस मर्यादा का पालन करना ही संयम है । शरीर को चलाने के लिए भोजन आवश्यक है अतः भूखा रहना भी प्रकृति के विरुद्ध है और भूख से अधिक खाना भी । शरीर की आवश्यकता से अधिक खाना मर्यादा के विरुद्ध है तो प्रकृति किसी न किसी रोग-व्याधि के रूप में उस मर्यादा उल्लंघन का दण्ड भी देती है । ‘वाचाल’ और ‘मूक’ के बीच की स्थिति ‘संयमी’ की होती है । संयमहीन व्यक्ति स्वयं भी कष्ट भोगता है, औरों को भी कष्ट में डालता है । असंयम के मूल में कारण है असंवेदनशीलता । जब व्यक्ति आत्मकेन्द्रित होकर केवल अपनी व्यक्तिगत सुख-सुविधा, मान-सम्मान, रुचि-अरुचि, लाभालाभ का ही विचार करने लगता है तो वह मर्यादाओं का, संयमशीलता का ध्यान नहीं रख पाता । ईशावास्योपनिषद का प्रथम श्लोक- ईशावास्यमिदं सर्वं यत्किंचा जगत्यांजगत् । तेन त्यक्तेन भुजींथा मा गृधः कस्यस्विद्धनम् । । भारत की जीवनदृष्टि है । प्रकृति से उतना लेना, जितना मेरी आवश्यकता की पूर्ति के लिए आवश्यक हो । परन्तु इस ‘आवश्यकता’ शब्द की ठी क-ठीक समीक्षा भी आवश्यक है । ‘Need’ can be satisfied, but ‘greed’ cannot be. संवेदनशीलता के अभाव में अपनी आवश्यकता तो महत्वपूर्ण दिखाई देती है परन्तु Need और  greed के बीच की बारीक सी विभाजक रेखा की ओर ध्यान नहीं जाता । और इसीलिए असंयम और गैर-जिम्मेदारी, साथ-साथ स्वभाव का अंग बनते हैं । प्रत्येक पिछली पीढ़ी को लगता है नई पीढ़ी विचारहीन है, संवेदनहीन है, संयमहीन है, गैर-जिम्मेदार है । यह ‘कहानी घर-घर की’ है परन्तु फिर एक निष्पक्ष आत्मालोचना की आवश्यकता है – क्या हमने कभी ईमानदार और आग्रहपूर्ण प्रयास किया नई पीढ़ी को संयम, आत्मानुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी सिखाने का? संयमपूर्ण-मर्यादापूर्ण-विवेकपूर्ण आचरण के संस्कार के बीज बचपन से ही डाले जायेंगे तब तो बड़े होकर पुष्पित-पल्लवित होंगे, परिवार और समाज की बगिया को अपनी सुगंध से भरेंगे । हम ‘बड़ों’ के विचारार्थ मैं ऐसे ही कुछ बिन्दु प्रस्तुत कर रहा हूँ, क्योंकि ये संस्कार तो बचपन से ही, परिवार में ही सिखाये जा सकते हैं, कोई स्कूल-कालेज नहीं सिखा सकता । कहा जाता है ‘माता प्रथम गुरुः’ अतः यह दायित्व ‘माताओं’ पर थोड़ा और अधिक आ जाता है क्योंकि प्रायः परिवार में ‘पिताजी’ के पास तो फुरसत और धैर्य, दोनों का ही अभाव रहता है । तो प्रस्तुत है, साधारण सी प्रतीत होने वाली ‘संयम’ की विधायें:

थाना क्षेत्र के रामबिहारीपुर गांव एक शराबी पति के आतंक से तंग आकर पीड़ित पत्नी ने अपने ही पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज खड़गपुर थाना में करवाई है। इस संबंध में क्षेत्र के रामबिहारीपुर निवासी रेखा देवी ने खड़गपुर थाना में आवेदन दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

हवेली खड़गपुर कोयंबटूर नीलगिरी अरूणचंद केंद्र स्थित बारूद बनाने वाले सरकार के ऑडिनेंस फैक्ट्री में हुए एक विस्फोट में घायल हुए हवेली खड़गपुर के एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। काम के दौरान शुक्रवार को हाइड्रोलिक प्रेशर मशीन विस्फोट के दौरान बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज फैक्ट्री स्थित अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान घायल युवक सूरज कुमार ने दम तोड़ दिया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

आगामी 6 जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद के जन्म दिवस सभी शक्ति केंद्रों पर धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके साथ ही पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान भी शुरू होगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के नगर अध्यक्ष प्रहलाद घोष ने नगर इकाई की बैठक के दौरान दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

पंचायत में लोक सूचना अधिकार केंद्र नहीं खुलने से पंचायत वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस संदर्भ में पंचायत के मुखिया मंजू देवी ने जिलाधिकारी मुंगेर को आवेदन देकर पंचायत के अंतर्गत राष्ट्रीय पुस्तकालय भवन चंदनिया में लोक सूचना अधिकार केंद्र खोलने की माँग की।सुनिये ऑडियो पर क्लिक कर आवेदन में क्या कहा गया है।

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ददरीजाला गाँव के 70 वर्षीय श्री भोला प्रसाद सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी अनार वती देवी को अपने ही सगे बेटे विनोद कुमार सिंह और सुबोध कुमार सिंह द्वारा प्रताड़ित एवं प्रतिदिन झगड़े और कलह से तंग आकर के अपनी जरूरत का सामान कपड़े बैग आदि लेकर के संग्रामपुर थाना पहुंच गए और दोनों बेटों के खिलाफ थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई।सुनिये फिर क्या किया पुलिस ने जो सभी लोग घर लौटे ख़ुशी-ख़ुशी

इटावा पंचायत में लगाया गया लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के द्वारा नलकूप संवेदक की लापरवाही के कारण नहीं मिल रहा लाभ। इस भीषण गर्मी में इटवा पंचायत में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।सुनिये ऑडियो पर क्लिक कर ग्रामीणों की समस्या और संवेदक की लापरवाही को।

धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेमजापुर पंचायत में वार्ड संख्या 10 के चौधरी टोला में प्रधानमंत्री आवास सहायक के द्वारा 1000 की राशि वसुली जा रही है।सुनिये कैसे इस योजना में धाँधली हो रही है