बालू के उत्खन्न पर तो रोक लगाई जा चुकी है। ऐसे में इस बार काँवरिया पथ पर बालू कैसे डाला जाएगा।सुनिए पूरी खबर को ऑडियो पर क्लिक कर।

काँवरिया यात्रियों को पेय जल संकट के साथ करनी होगी अपनी यात्रा पूरी।सुनिये ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी को।

हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ महीनों से जिस तरह धर्म के आधार पर लोग मारे जा रहे हैं या बीमारी से बच्चे समय से पहले मौत की गोद में जा रहे हैं।वह देश और सरकार दोनों के लिए शर्मनाक बात है।चीजें चाहे जो भी हो तस्वीर अब बदल जानी चाहिए।सुनिये ऑडियो पर क्लिक कर क्यों बदलनी चाहिए हमारे देश की तस्वीर।

बिहार के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में एक और जहां लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जल स्तर नीचे चला गया है।चांपा नल समरसेबल से पानी आना बंद हो चुका है।वहीं दूसरी ओर मुंगेर नगर निगम के द्वारा लगाया गया समरसेबल लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है।आज 22 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक यह समरसेबल ठीक नहीं करवाया गया है।ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें ग्रामीणों की परेशानी को।

मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में आज सुबह से ही तेज चल रही ठंडी हवा से लोगों को भीषण गर्मी से सुकून मिल पाई है।मौसम की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर

हिंदू कब्रिस्तान बचाओ संघर्ष समिति एवं नगर परिषद जमालपुर के बीच कब्रिस्तान की भूमि पर डंपिंग यार्ड एवं अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट बनाने को लेकर तकरार चरम पर है । मंगलवार एक दिवसीय धरना जुबली बेल चौक जमालपुर की सफलता को लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सोमवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।खबर की पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें

मजदूरों ने ली अंगड़ाई, निजीकरण खिलाफ होगी आर-पार की लड़ाई।निजीकरण के विरोध में सोमवार को एआईआरएफ नई दिल्ली के आह्वान पर मेंस यूनियन शाखा एवं मेंस यूनियन ओपेन शाखा के सैकड़ों पदाधिकारियों व हजारों हजार कर्मियों ने लाल झंडा व बैनर के साथ विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर प्रदर्शन व काला बिल्ला सिने पर लगाकर और बुलंद नारा लगा सरकार से आर-पार की लड़ाई का बिगुल का शंखनाद कर दिया।विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर को।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने 1 जुलाई 2019 को जिला के सभी उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य तथा प्रधानाचार्य को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय 2 जुलाई से 7 जुलाई तक सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक शिक्षण कार्य का संचालन करें।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी खबर ।

ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने चार व्यक्तियों को नशे में धुत पाकर हिरासत में लिया और मेडिकल जाँच के उपरांत कांड संख्या दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं।सुनिये पूरी खबर को ऑडियो पर क्लिक कर।

जिला दवा विक्रेता संघ जुलुस निकालेगी और जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे।सुनिये जुलुस की पूरी जानकारी इस ऑडियो में।