प्रखंड के बंगामा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 राजा रानी तालाब स्थित मीनार जल पुर्ति का मोटर खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के कई शहरो गाँवों कस्बों में अभी भी पॉलिथीन का व्यापक इस्तेमाल हो रहा है। जबकि कानूनन ऐसा नहीं होना चाहिए। मगर समस्या यह है कि फल सब्जी राशन इत्यादि सभी सामानों को लाने ले जाने के लिए हम सिंगल यूज प्लास्टिक की माँग करते हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुने आखिर क्यों नहीं रुक रहा प्लास्टिक का इस्तेमाल।

11 दिसंबर देश एवं दुनिया के इतिहास में चर्चित है 11 दिसंबर 1911 को महान अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म हुआ था 11 दिसंबर 1935 को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म हुआ था शतरंज के बादशाह विश्वनाथ आनंद का जन्म 11 दिसंबर को हुआ था जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध का घोषणा 11 दिसंबर को किया था पंडित रविशंकर का निधन आज के ही दिन हुआ था ऐसे महत्वपूर्ण घटनाएं 11 दिसंबर को हुआ था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में घरेलू विवाद के कारण महिला ने घर में रखे कीटनाशक दवाई जोकि अनाज में दिया जाता है वह खाली उसके बाद उसको पेट में लहर सीना में दर्द बेचैनी उठ गया घरेलू चिकित्सक को बुलाकर उसका इलाज करवाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मगलवार को प्राथमिक सहयोग समिति पैक्स का चुनाव मतगणना शांति पूर्ण ढंग से संम्पन्न कराया गया। प्रखंड में छह जगह पैक्स का चुनाव हुआ था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सूचना जन जागरण मंच मुंगेर शाखा की ओर से मुंगेर शहीद स्मारक के पास सदर प्रखंड अंतर्गत कुतलूपुर दियारा पंचायत के बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने को लेकर एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन संगठन सचिव संजय केसरी ने किया। अपने संबोधन में श्री केसरी ने कहा कि महीनों बीत गए लेकिन अभी तक कुतलूपुर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत नहीं मिल पाई है ।जो दुखद है।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंगेर आगमन से पूर्व बाढ़ राहत राशि का भुगतान बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि भुगतान कर दिया जाये ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर युवा विकास मंच के अध्यक्ष सह पूर्व छात्र नेता प्रणव कुमार के नेतृत्व में मंच के सदस्यों ने जेएमएस कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करवाने की मांग को लेकर कॉलेज के प्राचार्य राजकिशोर प्रसाद सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्राचार्य से मांग किया कि जेएमएस कॉलेज में पीजी की पढ़ाई जल्द से जल्द शुरू करवाई जाए। ताकि इस कॉलेज के छात्र को दूसरे कॉलेज में दाखिला के लिए नहीं भटकना पड़े ।मुंगेर विश्वविद्यालय के आरडी एंड डीजे कॉलेज में पीजी की पढ़ाई होती है ,वहीं जेएमएस कॉलेज में अभी तक पीजी की पढ़ाई शुरू नहीं की गई ।जिससे जेएमएस कॉलेज के छात्रों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है ।पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

रिसर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण को लेकर अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की पहली मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संजीव कुमार सिंह ने की। बैठक के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य संजय प्रसाद थे। बैठक में कहा गया कि एससी एसटी की आवाज को किसी भी सूरत दबाया जाता है, तो वैसे पीड़ित एसडीओ के पास आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अगर किसी एससी एसटी समुदाय के लोग की आपसी रंजिश में हत्या हो गई हो, आजीविका चलाने में अक्षम उनकी विधवा एफआइआर कॉपी लेकर आवें, उस आवेदन को जिला स्तरीय कमेटी को भेज दिया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गंगटा सीआरपीएफ कैंप के समीप एक ट्रैक्टर का टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पेड़ से टकरा जाने से चालक जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगटा थाना क्षेत्र के जमघट डोरा निवासी गांव निवासी अशोक मांझी अपने ट्रैक्टर बीआर 46 जी 2434 को लेकर लक्ष्मीपुर की ओर से गंगटा की ओर आ रहा था कि गंगटा जंगल के सीआरपीएफ कैंप के समीप अचानक ट्रैक्टर का टायर फट गया। घटना के बाद चालक अशोक मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज हवेली खड़गपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

नक्सल प्रभावित हवेली खड़गपुर अनुमंडल में आगामी 13 दिसंबर को होने वाले पैक्स चुनाव के मद्देनजर नक्सलियों के विरुद्ध हवेली खड़गपुर के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने किया।पुलिस जवानों ने क्षेत्र के राजासराय, कंदनी, तितपनिया, चौखट, खड़गपुर झील, बाबा स्थान आदि पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों की टोह में खाक छानी। हालांकि जंगली इलाकों में छह घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस प्रशासन को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस अभियान में खड़गपुर थानाध्यक्ष मिटू कुमार सिंह, गंगटा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर, टेटिया बम्बर थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडे, एसएसबी इंस्पेक्टर एनसी दास समेत कई एसएसबी जवान शामिल थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।