गंगटा सीआरपीएफ कैंप के समीप एक ट्रैक्टर का टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पेड़ से टकरा जाने से चालक जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगटा थाना क्षेत्र के जमघट डोरा निवासी गांव निवासी अशोक मांझी अपने ट्रैक्टर बीआर 46 जी 2434 को लेकर लक्ष्मीपुर की ओर से गंगटा की ओर आ रहा था कि गंगटा जंगल के सीआरपीएफ कैंप के समीप अचानक ट्रैक्टर का टायर फट गया। घटना के बाद चालक अशोक मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज हवेली खड़गपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
