मुंगेर जिला के शहीद चौक शहीद भवन में आज लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया प्रत्येक पंचायत में 500 सदस्य बनाने का निर्णय किया गया और इस सदस्यता अभियान को गति देने के लिए सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष जिला के सभी वरीय पदाधिकारी शामिल थे रघुवेंद्र भारती की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और संचालन का काम रंजीत पासवान ने किया । सदस्यता अभियान वे सारे लोगों ने अपनी सक्रियता दिखाया अपनी अपनी बातों को बारी-बारी रखा और लोजपा को किस तरह से मजबूत किया जाए इस पर भी चर्चा किया गया धन्यवाद

आगामी 21 दिसंबर को राजद द्वारा राज्यव्यापी बन्द का आह्वान किया गया है जिसकी सफलता के लिए आज मुंगेर जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस संबंध में राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने दी पूरी जानकारी। विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुंगेर जिले के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर डॉ. अनुराग को जिला स्वास्थ्य समिति सदस्य नामित किया है। डॉ. अनुराग से इस संबंध में हुई बात। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी बात।

नगर परिषद जमालपुर में एन जी ओ के माध्यम से कार्यरत सफाई मज़दूरों का हो रहा है शोषण। वेतन विसंगतियों को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। इस मामले में मजदूर नेता प्रमोद पासवान से हुई बात।ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तार से।

देश के पूरब से लेकर पश्चिम दक्षिण से लेकर उत्तर के कई शहरों में एनआरसी और सीए को लेकर कांग्रेस जाप और विरोधी पार्टी ने किया विरोध इसका मुख्य प्रभाव दिल्ली कर्नाटक बिहार उत्तर प्रदेश इत्यादि राज्यों पर पड़ा है जगह जगह पर मुख्य सड़कों को बाधित किया जा रहा है कई जगह पर ट्रेन को भी रोका गया है कई नेता का गिरफ्तारी हो चुका है एनआरसी और सीए है क्या नागरिकता संशोधन कानून 2019 जहां धर्म पर आधारित है वहीं राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का धर्म से कोई लेना देना नहीं है सी ए के तहत मुस्लिम बहुल आबादी वाले देश पाकिस्तान बांग्लादेश और आफगीस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के कारण भागकर भारत आए हिंदू सिख ईसाई जैन बौद्ध और पारसी धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है सीए में मुस्लिमों को शामिल नहीं किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में वाम दल सपा और अन्य सेक्युलर संगठनों द्वारा आज मुंगेर शहर को बंद किया गया है साथ ही इस को लेकर एक विशाल जुलूस निकाला गया है जिसमें सी ए और एन आर सी के विरोध में जुलूस में शामिल लोगों द्वारा नारेबाजी की जा रही है जुलूस में वाम दल से दिलीप कुमार सपा से पप्पू यादव जाप से फैसल अहमद रोमी के अलावा अन्य कई नेता जुलूस का नेतृत्व कर रहे हैं। बंद का ऐसा देखने को मिल रहा है कि मुंगेर शहर के अलावा जिले के कई प्रखंडों में भी व्यापक रूप से बंद से प्रभावित होने की खबरें आ रही हैं।

हवेली खड़गपुर के कई क्षेत्रों में NRC के विरोध में लोगों के द्वारा मुख्य मार्गो बाधित किया जा रहा है आने वाले जाने वाले लोगों को हो रही है परेशानी प्रशासन समझाने बुझाने में लगा हुआ है मैं मुंगेर की आवाज से लक्ष्मण कुमार सिंह

आज धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर ईटवा गांव में आपसी विवाद में आत्महत्या करने का मामला प्रकाश मे आया है।युवक की आत्महत्या की खबर मिलते ही गांव में अनेक प्रकार की चर्चा होने लगी हैं।बताया जाता है कि धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा निवासी सहारा एजेंट विनीत कुमार मंडल आपसी विवाद में आज शाम खुद को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

धरहरा प्रखंड के तेरह पंचायत में से मात्र पाँच पंचायत मे हुए पैक्स चुनाव की मतगणना आज धरहरा प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में पूरी हुई।जिसमे धरहरा दक्षिण पंचायत से पैक्स अध्यक्ष मे प्रदुमन सिंह,महगामा पंचायत से संजय सिंह,अमारी पंचायत से विजय सिंह,ईटवा पंचायत से सुमन मिश्रा,माताडीह पंचायत से किशोर यादव ने जीत हासिल की।पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के ललन सिंह से बात की है नया साल मैं क्या संकल्प लेंगे और क्या उम्मीदें हैं बीते हुए साल में जो भी आधा अधूरा काम रह गए हैं उनको किस प्रकार से नया साल में पूरा करने का कोशिश करेंगे और अपना सुझाव देशवासियों को नए साल का बधाई दी और सभी को लगन शील मेहनत करके आधा अधूरा काम को जोश और उल्लास के साथ पूरा करें। पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।