नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में वाम दल सपा और अन्य सेक्युलर संगठनों द्वारा आज मुंगेर शहर को बंद किया गया है साथ ही इस को लेकर एक विशाल जुलूस निकाला गया है जिसमें सी ए और एन आर सी के विरोध में जुलूस में शामिल लोगों द्वारा नारेबाजी की जा रही है जुलूस में वाम दल से दिलीप कुमार सपा से पप्पू यादव जाप से फैसल अहमद रोमी के अलावा अन्य कई नेता जुलूस का नेतृत्व कर रहे हैं। बंद का ऐसा देखने को मिल रहा है कि मुंगेर शहर के अलावा जिले के कई प्रखंडों में भी व्यापक रूप से बंद से प्रभावित होने की खबरें आ रही हैं।
