गांधी जयंती के अवसर पर मालदा डिविजन अंतर्गत धरहरा रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य रेलवे कर्मियों ने "स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत" अभियान के तहत स्टेशन परिसर में साफ-सफाई कर रेलवे को स्वच्छ रेल स्वस्थ्य भारत का नारा लगाया। स्टेशन प्रबंधक ने यात्रियों से कहा कि "जहां तहां गंदगी नहीं फैलाएं" , स्टेशन परिसर को साफ - सुथरा रखने में रेल कर्मी की मदद करें तथा किसी प्रकार का कचरा रखने के लिए स्टेशन परिसर में रखे कूड़ादान का प्रयोग करें । जिससे कि भारत सरकार की "स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत" धरातल पर दिख सके ।
धरहरा धरहरा प्रखंड के ईटवा पंचायत में गांधी जयंती के अवसर पर गरीब महिलाओं के बीच पोषाक वितरण किया गया । मौके पर धरहरा थाना की एस आई आराधना कुमारी , मुखिया गीता देवी , समाजसेवी महेश यादव , सुधीर साव ने संयुक्त रूप से पंचायत की गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया।इस मौके पर थाना की एस आई आराधना कुमारी ने ग्रामीणों से कहा कि पंचायत के विकास में पंचायत के जनप्रतिनिधि के कंधे से कंधा मिलाकर चले , जिससे कि सरकार द्वारा पंचायत को दी जाने वाली विकास योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके ।
शिव गुरु धाम परिसर में आज सदर प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता मय पंचायत के उप मुखिया गणेश कुमार गौतम ने किया बैठक में वार्ड क्रियान्वयन समिति से विकास कार्य की योजना को वापस लेने पर चर्चा हुई
मुंगेर पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने आदर्श थाना जमालपुर पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक क़ो पुलिस बल द्वार एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया,वही उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न मामलों की संचिकाएं को बारी बारी से देखे ओर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली ओर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हूए थानाध्यक्ष से कहा कि आगामी पर्व त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर आप लोग सचेत रहें पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्व त्योहार में छोटी छोटी बातों के कारण विधि व्यवस्था की समस्याएं खड़ी हो जाती हैं आपलोग विधि व्यवस्था बिगड़ने ना पाए तैयारी आरंभ करें साथ ही कहा कि पर्व त्योहार के दौरान बदमाशों की भूमिका भी काफी सक्रिय हो जाती है। ऐसे मेंजरूरी है कि हाल के दिनों में जो बदमाश जमानत पर जेल से बाहर आए हैं,उनकी गतिविधियों का भौतिक सत्यापन करें। यह भी पता लगाएं कि वर्तमान में वह क्या कर रहा है। कहीं फिर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं है। अगर ऐसेकिसी बदमाश की गतिविधियां अब भी जारी हैं तो ऐसे बदमाशों की सुचि तैयार करें फिर कार्यवाही,उन्होंने आगामी पर्व त्योहार के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश देते हुए कहा किपर्व त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना हमलोगों की जिम्मेदारी भी हैं। मौके पर पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार शारदा, एसआई ज्योति कुमारी,डॉ सुषमा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।पुलिस अधीक्षक नेथाने में दर्ज विभिन्नकांडोंके अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की जानकारी करते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या औरअन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। वही एसपी ने पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की समस्याओं से भी अवगत हुए।
शराब के नशे में धुत एक शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
