धरहरा धरहरा प्रखंड के ईटवा पंचायत में गांधी जयंती के अवसर पर गरीब महिलाओं के बीच पोषाक वितरण किया गया । मौके पर धरहरा थाना की एस आई आराधना कुमारी , मुखिया गीता देवी , समाजसेवी महेश यादव , सुधीर साव ने संयुक्त रूप से पंचायत की गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया।इस मौके पर थाना की एस आई आराधना कुमारी ने ग्रामीणों से कहा कि पंचायत के विकास में पंचायत के जनप्रतिनिधि के कंधे से कंधा मिलाकर चले , जिससे कि सरकार द्वारा पंचायत को दी जाने वाली विकास योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके ।
