नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने वाले और विरोध करने वालों ने दिल्ली में पिछले 3 दिनों में जमकर बवाल काटा और प्रदर्शन को हिंसक मोड़ दे दिया। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कई इलाके में बीते दिनों हुई हिंसा में अब तक 17 लोगों का जान जा चुकी है इसके अलावा करीब 250 से अधिक लोगों घायल हो चुके हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में घर बनाने के घर में विषधर सांप निकला। देखने के लिए ग्रामीणों का भीड़ उमड़ा।लोगों ने बताया कि मजदूर के द्वारा पुराने घर को तोड़कर नए घर का निर्माण किया जा रहा था दीवाल को तोड़ने वक्त अंदर से आवाज होने लगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जीवन की सफलता के लिए अंक और अक्षर ज्ञान के साथ संस्कार पक्ष का सबल होना अति आवश्यक है। इसके लिए विद्या भारती के विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे-निबंध प्रतियोगिता, खेलकूद, योग, विज्ञान मेला, बालिका शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, स्वरांजलि आदि कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार विधान परिषद में टीबी उन्मूलन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।राज्य में 21.05 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि का हुआ वितरण। कार्यशाला में विभिन्न पार्टियों के 25 से अधिक विधान पार्षदों ने लिया हिस्सा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। खबर है पटना से: बिहार विधान परिषद के सदन में टीबी उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद हरूण रसीद ने की । जनांदोलन की है जरूरत: इस मौके पर हरूण राशिद ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जन आंदोलन की आवश्यकता है। टीबी उन्मूलन में बिहार के सभी पार्टियों की प्रतिबद्धतता को देखकर मुझे खुशी हुई है। उन्होने कहा कि जिस तरह से पूरे देश को पोलिया मुक्त किया गया, उसी तरह से टीबी मुक्त करने की भी जरूरत है। इसके लिए सामूहिक सहभागिता व जनआंदोलन की आवश्यकता है। सामूहिक सहभागिता से ही बिहार व पूरे देश को टीबी मुक्त किया जा सकता है। नये साधन व तकनिक को अपनाने में अग्रनि भूमिका निभा रहा विभाग: मंगल पांडेय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि 2025 तक बिहार समेत पूरा देश टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार टीबी उन्मूलन की दिशा में हर संभव कदम उठा रही है। स्वास्थ्य विभाग नये साधन व तकनिक को अपनाने में अग्रणि भूमिका निभा रहा है और टीबी उन्मूलन के लिए लगातार प्रयासरत है। बिहार में शुरू किये गये निजी क्षेत्रों की सहभागिता भारत ने अपनाया है। जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने टीबी उन्मूलन पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से किये गये प्रयासों के बारे में चर्चा की। उन्होने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का अवलोकन करने तथा निजी क्षेत्रों के सेवा प्रदाताओं से टीबी मरीजों की सूचना उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की। वर्ष 2019 में 1.22 लाख मिले टीबी मरीज: बिहार में वर्ष 2019 में 1.22 लाख टीबी के मामले दर्ज किये गये। पिछले दो वर्षों में सरकार के द्वारा कई नयी पहल शुरू की गयी है। जिसमें निजी क्षेत्रों के साथ सहभागिता, मौजूदा डायग्रेस्टिक एवं उपचार सेवाओं को मजबूतीकरण और प्रत्येक टीबी मरीजों को 500 रूपये पोषण सहाय राशि देने का प्रावधान किया गया है। 21.05 करोड़ रूपये का हुआ वितरण: राज्य टीबी अधिकारी मेजर डॉ. के.एन सहाय ने जनप्रतिनिधियों को टीबी कार्यक्रम की रूप-रेखा से अवगत कराया। सरकार द्वारा शुरू किये गये नये कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होने निक्षय योजना की जानकारी देते हुए कहा कि टीबी के प्रत्येक मरीजों को पोषण मिल सके इसके लिए उनके उपचार की अवधि के दौरान 500 रूपये दिए जाता है। अप्रैल 2018 से अब तक 70000 से अधिक मरीजों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। इस योजना के तहत 21.05 करोड़ रूपये का वितरण भी किया गया है। इस दौरान लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा, सूचना एंव जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार, प्रधान सचिव संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, कार्यकारी सचिव (बिहार विधान परिषद) विनोद कुमार, राज्य टीबी अधिकारी मेजर डॉ. के.एन सहाय, एमएलसी रीना यादव, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया आदि ने सभा को संबोधित किया।
धरहरा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विधालय फुलका के शिक्षक एवं शिक्षिकाओ ने समान काम के तहत समान वेतन को लेकर हड़ताल पर चले गए। मंगलवार से उच्च माध्यमिक विधालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओ के हड़ताल पर चले जाने से बच्चो की पढ़ाई ठप हो गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले बी आर सी फुलका मे नौवे दिन शिक्षक एवं शिक्षिकाओ ने समान काम के तहत समान वेतन को लेकर हड़ताल पर कायम है।शिक्षिकाओ ने कहा कि सरकार जब तक समान काम के बदले समान वेतन नही देती है तब तक हमारी माँगे जारी रहेगी ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हवेली खरगपुर के सभी गांव में शिक्षक संघ मोटरसाइकिल से दौरा कर रहे हैं जो विद्यालय खुला पाया जा रहा है उसको दबाव बनाकर बंद कराया जा रहा है नहीं तो धमकी दे रहा है कि शिक्षक संघ के द्वारा जो शिक्षक हड़ताल पर नहीं जाएंगे विद्यालय को खुला रखेंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी कई विद्यालय को कराया गया बंद। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बढती जनसंख्या सिकुड़ती जा रही हैं सड़के कैसे न हो परेशानी यात्रियों को बढ़ती जाम से परेशनी बढ़ने लगी है। खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समान काम के लिए समान वेतन की मांग के समर्थन में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के आह्वान पर मंगलवार से माध्यमिक /उच्च विद्यालयों में पूर्णता तालाबंदी, मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की गई है। इसके पूर्व सोमवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले टाउन हाईस्कूल से संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष रामनरेश पांडे के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस निकला। मशाल जुलूस निकलकर नगर निगम ,राजेंद्र चौक, गांधी चौक, दीनदयाल चौक ,पटेल चौक का भ्रमण करते हुए बस स्टैंड में आकर संपन्न हुआ। मशाल जुलूस में शामिल शिक्षकों के हाथों में तख्तियां थी।मशाल जुलूस में शामिल शिक्षक मुख्यमंत्री होश में आओ, शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद, समान काम के लिए समान वेतन दो ,शिक्षक को प्रताड़ित करना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे।बताते चलें कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालय अध्यक्षों की लंबित मांगों की पूर्ति हेतु जिले की सभी राजकीय /राजकीयकृत/ प्रोजेक्ट बालिका एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार से पूर्णता तालाबंदी एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के बिंद टोला के युवा जिसका उम्र 12 वर्ष बताया जा रहा है नाम मिथिलेश कुमार बिंद बकरी चराने के लिए जंगल किनारे गया था वहां पर खेलने के कर में पेड़ पर लटके हुए सांप ने पैर में डस लिया जिसके कारण से लड़का गिर पर आप बेहोश हो गया वहां पर जो लोग थे उन्हें उठाकर घर लाया घर में चिकित्सक ने बाहर भेज दिया उसे लोहची बिसहरी अस्थान में झाड़ फूंक घंटों करने के बाद युवा होस में आया अभी खतरा से बाहर है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
