समान काम के लिए समान वेतन की मांग के समर्थन में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के आह्वान पर मंगलवार से माध्यमिक /उच्च विद्यालयों में पूर्णता तालाबंदी, मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की गई है। इसके पूर्व सोमवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले टाउन हाईस्कूल से संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष रामनरेश पांडे के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस निकला। मशाल जुलूस निकलकर नगर निगम ,राजेंद्र चौक, गांधी चौक, दीनदयाल चौक ,पटेल चौक का भ्रमण करते हुए बस स्टैंड में आकर संपन्न हुआ। मशाल जुलूस में शामिल शिक्षकों के हाथों में तख्तियां थी।मशाल जुलूस में शामिल शिक्षक मुख्यमंत्री होश में आओ, शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद, समान काम के लिए समान वेतन दो ,शिक्षक को प्रताड़ित करना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे।बताते चलें कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालय अध्यक्षों की लंबित मांगों की पूर्ति हेतु जिले की सभी राजकीय /राजकीयकृत/ प्रोजेक्ट बालिका एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार से पूर्णता तालाबंदी एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।