शारीरिक खेलकूद एवं योग से जीवन शक्ति बढती है- बजरंगी प्रसाद दिनांक 04.06.2020 दिन गुरूवार को भागलपुर विभाग के शारीरिक खेलकूद प्रमुख आचार्यों की ऑनलाइन बैठक भागलपुर विभाग के विभाग प्रमुख बजरंगी प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।बैठक में भागलपुर और बाँका जिले के अन्तर्गत चलने वाले सभी शिशु मंदिर/विद्या मंदिर के शारीरिक खेलकूद प्रमुख आचार्यों ने भाग लिया । बजरंगी प्रसाद ने कहा कि शारीरिक खेलकूद एवं योग व्यायाम से शरीर में रक्त संचार नियमित रूप से होता है ।इससे शुद्ध वायु फेफड़ों में जाती है और जीवन शक्ति बढती है ।इससे बालकों का मानसिक, शारीरिक तथा आध्यात्मिक विकास होता है ।वर्तमान समय में शारीरिक प्रमुख आचार्यों का दायित्व काफी बढ़ गया है कि अपने विद्यालय के भैया/बहनों को ऑनलाइन अध्यापन के माध्यम से क्रियात्मक कार्य करने के लिए देना है जिससे उनके अंदर शारीरिक क्षमता के विकास साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास हो।इसके लिए भैया/बहनों को प्रतिदिन की दिनचर्या देनी है जिसमें डाइट चार्ट, सूर्य नमस्कार, एवं योग व्यायाम के विडियो बनाकर उन्हें भेजना है ।इस प्रकार के विडियो का लाभ भैया/बहनों के साथ साथ अभिभावक एवं समाज को भी मिलेगा । भागलपुर विभाग के खेलकूद प्रमुख वीरेन्द्र किशोर राय ने कहा कि आपने समय-समय पर विद्या भारती द्वारा जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसे आज के वर्तमान समय में प्रस्तुत करने का अवसर मिला है तो इसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए ।स्वयं प्रत्येक दिन योग व्यायाम का विडियो बनाकर कई विद्यालय के शारीरिक आचार्य भैया/बहनों को भेज रहे हैं किन्तु यह प्रयास सबों का होना चाहिए ।उन्होंने बताया कि आगामी 21 जून को योग दिवस के अवसर पर प्रांत द्वारा दिए गए निर्देश के आधार पर सभी भैया/बहन,अभिभावक बंधु,एवं आचार्यगण द्वारा सामान्य दस योग, व्यायाम, आसन करने का आग्रह किया गया है तथा विडियो बनाकर भेजने का आग्रह किया गया है । बैठक का संचालन करते हुए सुमित रौशन ने कहा कि शारीरिक, खेलकूद एवं योग से अनेक गम्भीर रोगों का निवारण होता है ।इससे शरीर स्फूर्तिवान,क्रियाशील, लोचदार एवं गतिशील बनता है ।अतः भैया/बहनों को करवाने के साथ साथ स्वयं भी दिनचर्या में लाना चाहिए । इस अवसर पर बैठक में बजरंगी प्रसाद, वीरेन्द्र किशोर राय, शशि भूषण मिश्र, सुमित रौशन, गौतम पाठक, संजय कुमार मंडल, अशोक सिंह, आशुतोष सिंह रितेश कुमार एवं भागलपुर विभाग के समस्त खेलकूद प्रमुख आचार्य उपस्थित थे । मीडिया प्रभारी शशि भूषण मिश्र (भागलपुर विभाग)
हवेली खरगपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग बसंती तलाव के समीप मोटरसाइकिल टोटो आमने सामने टकराने से मोटरसाइकिल सवार घायल जिसका नाम वीरू कुमार बताया जा रहा है घर रघुनाथपुर है चोट दोनों पर दोनों हाथ में लगा हुआ है खतरा से बाहर है ग्रामीण चिकित्सक के पास इलाज जारी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
टेटिया बंबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी लोगों को तारापुर जांच के लिए भेजा जा रहा है सुनने के लिए क्लिक करें
हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में चोर ने एक घर में चोरी कर लाखों रुपए के सामान चोरी कर ली है प्रीत के द्वारा थाने में आवेदन देकर चोर की गिरफ्तारी को लेकर आवेदन दिया है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के छोटी मुरारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए चारों जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़कपुर में कराया गया जहां डॉक्टर ने एक युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए मुंगेर रेफर कर दिया जख्मी युवक ने थाने में आवेदन देकर करवाई की गुहार लगाई है इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है उचित कार्रवाई की जाएगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के नाना जी पंचायत में एक युवक तालाब में भैंस धोने के लिए गया हुआ था भैंस धोने के दौरान युवक की मृत्यु हो गई ग्रामीण ने हो हल्ला के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया वही युवा के घर में कोहराम मचा हुआ है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
राशन कार्ड धारकों को अनाज का वितरण किया गया सुनने के लिए क्लिक करें
तारापुर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग रंगा गांव के समीप साइकिल और ट्रक में जोरदार टक्कर साइकिल चालक की मौके पर ही हो गई मौत वही दूसरा व्यक्ति जो साइकिल पर बैठा हुआ था वह खेत में फेंका जाने के कारण काफी जख्मी हो गया ट्रक चालक भागने में सफल रहा जख्मी युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया वहीं परिजन के द्वारा सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रही है ट्रक चालक भाग रहे थे कुछ युवक उनका पीछा भी कर रहे थे पीछा करते-करते तारापुर बस स्टैंड के समीप ट्रक चालक आउट को ग्रामीण ने अपने कब्जे में लिया उसके बाद चालक के साथ मारपीट करना चालू कर दिया बस स्टैंड को पता होगा तो स्थानीय थाना तारापुर को सूचना दिया तारापुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर बस और युवक को अपने कब्जे में लेकर हाय बंद कर दिया है वही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
वैश्विक महामारी कोरोना संकट में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। ऐसी परिस्थिति में भी शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर विभाग चिंतित है। कोरोना महामारी में शिशुओं के लिए जरुरी स्वास्थ्य सेवाएं जैसे एसएनएससीयू एवं एनआरसी की सुविधा पहले की तरह प्रदान की जाएगी. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार पत्र लिखकर सभी जिले के सिविल सर्जन को निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधित गतिविधियों के संचालित करने के लिए प्रावधान व मार्गदर्शन दिये गयें हैं। जिसमें कंटेंमेंट जोन तथा बफर जोन व ग्रीन जोन में शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है। विस्तृत रिपोर्ट के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
