हवेली खड़कपुर के बहिरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड में ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर जलकर राख बीती रात्रि से बिजली गायब है सुबह होने के बाद लोगों ने बिजली विभाग के पदाधिकारी को सूचना दिया कि ट्रांसफार्मर जल चुका है उसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी आकर ट्रांसफार्मर को ठीक करने का कोशिश कर रहा है विभाग के कर्मचारी ने बताया कि अगर ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होगा तो न्यू ट्रांसफार्मर लगाएंगे

गैस,आयुष्मान कार्ड,मनरेगा कार्ड से वंचित मजदूर।

• कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति ने सिविल सर्जन को लिखा पत्र • जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी हो चुके हैं एप के इस्तेमाल हेतु प्रशिक्षित पटना- 'संजीवन एप' की उपयोगिता और महत्व को बढ़ावा देने के साथ आम जनों तक इसका लाभ सुनिश्चित करने की कवायद में स्वास्थ्य विभाग लगा है। यह एप आरोग्य सेतु एप की तर्ज पर बिहार सरकार द्वारा विकसित किया गया है। यह एप संक्रमण काल में ऐसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराता है जो एक आम नागरिक और उपचाराधीन को जरूरत होती है। इसी कड़ी में कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति, मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति को 'संजीवन एप' को पूर्णता उपयोग करने एवं निवारण के संबंध में पत्र लिखा है। इसे विशेष रूप से एक्टिव बनाए जाने को कहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।

हवेली खरगपुर के अग्रहण पंचायत के कुरवा बस्ती के 80% घरों में शौचालय नहीं होने के कारण महिला एवं पुरुष शौच मुख्य सड़क पर करते हैं वहां के लोगों ने बताया कि यहां पर शौचालय का पैसा आधा से अधिक लोगों को नहीं मिला है क्योंकि दलाल एक शौचालय पर ₹5000 पहले मंगता है जिसके कारण से गांव के लोगों को लाभ नहीं मिल पाया है इसलिए व्यवस्था नहीं होने के कारण स्त्रियों एवं पुरुष मुख्य सड़क को शौचालय बना दिया है जब उनसे पूछा गया कि आप लोग खेत क्यों नहीं जाते हैं तो उन्होंने बताया कि जिस का खेत है वह मारपीट करने के लिए तैयार हो जाते हैं इसलिए हम लोग को कोई व्यवस्था नहीं है मुख्य सड़क को छोड़कर हवेली खरगपुर क्षेत्र के ऐसे बहुत सा गांव हैं जो अभी भी विकास से वंचित हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय के हाजी सुजान मुंगेर स्थित निवास पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महान समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु विधायक विजय कुमार विजय की मौजूदगी में शोक सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम विधायक सहित सभी राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रघुवंश बाबू के तस्वीर पर पुष्पमाला चढ़ाया तथा अंत में पुण्य आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया। विस्तृत खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

छात्र राजद ने रधुवंश बाबू के जीवन प्रेरणा स्रोत।

संग्रामपुर प्रखंड के रानी प्रभावती उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें के बिहार विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए सभी सरकारी कर्मी बैंक कर्मी स्वास्थ्य कर्मी एवं बाल विकास परियोजना कर्मी इत्यादि को प्रशिक्षण कराया जा रहा है प्रशिक्षण दो पाली में कराया जा रहा है वही मास्टर ट्रेनर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में एवं मशीन के बारे में प्रशिक्षण कराया जा रहा है वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ना नाम हटाना एवं शुद्धिकरण करने के बारे में प्रशिक्षण कराया जा रहा है वहीं इस मौके पर सैकड़ों सहकर्मी मौजूद थे

संग्रामपुर प्रखंड में राजा दिखाएं के द्वारा प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक यादव के आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह निधन हो जाने के कारण राजद परिवार के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया वही प्रखंड के दर्जनों कार्यकर्ता ने उनके तल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया वही इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कंचन कुमार रजक शंभू यादव इत्यादि दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा का उपसभापति फिर से बना प्रधानमंत्री ने दी बधाई वह जदयू के सांसद हैं प्रधानमंत्री ने कहा कि हरिवंश नारायण सिंह जेपी के गांव से आते हैं और जेपी के मार्ग पर ही चल रहे हैं। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

हिंदी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित हिंदी दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय सभागार एवं समाहरणालय सभागार में अलग-अलग हिंदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रमंडलीय सभागार में आयुक्त के सचिव जैनेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी की वर्तमान दिशा एवं दशा पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक फैयाजुल रहमान,उप मुख्य निर्वाची पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रमंडलीय जनसंपर्क एवं उप निदेशक दिनेश कुमार ,सहायक निदेशक योजना अशोक तिवारी तथा कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समाहरणालय सभागार में भी हिंदी दिवस कार्यक्रम उपविकास आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया । समाहरणालय के सभी सहायक एवं कर्मियों ने कार्यक्रमों में भागीदारी की। प्रभारी सामान्य शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, सचिन कुमार,आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रोफेसर विद्यानंद,वरीय उपसमाहर्ता बैजन्ती,राजस्व सहायक शहाबुद्दीन, विधि शाखा के रामानंद कुमार ने भी अपने विचार रखे। सबने हिंदी की महत्ता को बताया ।साथ ही इसका अधिकाधिक प्रयोग में लाने हेतु बात कही।दोनों स्थानों पर कौशल किशोर पाठक ने कार्यक्रम को संचालित किया।