• कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति ने सिविल सर्जन को लिखा पत्र • जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी हो चुके हैं एप के इस्तेमाल हेतु प्रशिक्षित पटना- 'संजीवन एप' की उपयोगिता और महत्व को बढ़ावा देने के साथ आम जनों तक इसका लाभ सुनिश्चित करने की कवायद में स्वास्थ्य विभाग लगा है। यह एप आरोग्य सेतु एप की तर्ज पर बिहार सरकार द्वारा विकसित किया गया है। यह एप संक्रमण काल में ऐसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराता है जो एक आम नागरिक और उपचाराधीन को जरूरत होती है। इसी कड़ी में कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति, मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति को 'संजीवन एप' को पूर्णता उपयोग करने एवं निवारण के संबंध में पत्र लिखा है। इसे विशेष रूप से एक्टिव बनाए जाने को कहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।
