हवेली खरगपुर के अग्रहण पंचायत के कुरवा बस्ती के 80% घरों में शौचालय नहीं होने के कारण महिला एवं पुरुष शौच मुख्य सड़क पर करते हैं वहां के लोगों ने बताया कि यहां पर शौचालय का पैसा आधा से अधिक लोगों को नहीं मिला है क्योंकि दलाल एक शौचालय पर ₹5000 पहले मंगता है जिसके कारण से गांव के लोगों को लाभ नहीं मिल पाया है इसलिए व्यवस्था नहीं होने के कारण स्त्रियों एवं पुरुष मुख्य सड़क को शौचालय बना दिया है जब उनसे पूछा गया कि आप लोग खेत क्यों नहीं जाते हैं तो उन्होंने बताया कि जिस का खेत है वह मारपीट करने के लिए तैयार हो जाते हैं इसलिए हम लोग को कोई व्यवस्था नहीं है मुख्य सड़क को छोड़कर हवेली खरगपुर क्षेत्र के ऐसे बहुत सा गांव हैं जो अभी भी विकास से वंचित हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।