धरहरा (संवाददाता):धरहरा थाना परिसर में की गई शान्ति समिति की बैठक।दुर्गा पूजा मे कोविड-19 के नियमो का पालन करने का दिया गया निर्देश।धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शान्ति समिति की बैठक की गई।धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मुंगेर जिला प्रशासन के द्वारा दुर्गा पूजा के लिए एक विशेष गाइड लाइन जारी की गई है जिसके तहत जिस जगह मूर्तियाँ रखी जाएगी उस स्थान को छोङकर बांकी स्थान खुला होना चाहिए।किसी भी प्रकार का तोरण द्वार नही बनेगा,मेला का आयोजन भी नही किया जाएगा।साथ ही मंदिर के आसपास किसी भी खाद्य सामग्री का दुकान नही लगेगा।पूजा के दौरान किसी भी प्रकार का नाट्य कार्यक्रम नही किया जाएगा।पूजा समितियां मंदिर में सैनिटाइजर की ब्यवस्था रखेगे।वहीं धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने शान्ति समिति की बैठक में आए सभी पूजा समिति के सदस्यो से साफ तौर पर कह दिया कि विसर्जन जुलूस की अनुमति किसी भी पूजा समिति को नही दी जाएगी।उन्होंने कहा कि उपर्युक्त गाइडलाइन के नियम का पालन जिस भी पूजा समिति के द्वारा नही किया जाएगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।शान्ति समिति की बैठक मे मुख्य रूप से प्रदुमन सिंह,पूर्वेन्दु नारायण सिंह,पंकज सिंह,प्रवीण सिंह नरेन्द्र पटेल, राकेश पटेल,कमलेशरी यादव सहित कई पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।

धरहरा पंचायत नयन गैस अजेंसीय के माध्यम से श्रदांजलि सभा का काआयोजन किया आयोजन में भाग लेने पहुचे लोजपा प्रतयाशी दुर्गेश सिंह ,कपिलदेव मंडल ,बबलू यादव मिथलेश मोदी ,श्याम मुरारी प्रसाद , बिनय कुमार जिला अध्यक्ष लोजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू देवी पूर्व प्रमुख फूला देवी ,प्रदुम्न सिंह अन्य श्रदांजलि सभा में शामिल हुए

धरहरा(संवाददाता):मुंगेर जिला प्रशासन मुंगेर के सभी महिला पर्यवेक्षिका को चुनाव कार्य मे लगाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर रही है वही मुंगेर जिले के आईसीडीएस विभाग के नौकरशाह की उदासीनता के कारण जिले के अधिकांश महिला पर्यवेक्षिका का वेतन आवंटन रहने के बावजूद सात माह से लंबित है।बताया जाता है कि लाँकडाउन होने के बाबजूद आईसीडीएस विभाग की महिला पर्यवेक्षिका ने तन-मन के साथ कोरोना योद्धा की तरह विभाग का काम किया,लेकिन विभाग के नौकरशाह इतने बेरहम है कि आईसीडीएस विभाग द्वारा आवंटन कई माह पूर्व आवंटन आने के बावजूद मुंगेर के अधिकांश महिला पर्यवेक्षिका का वेतन अब तक निर्गत नही किया है जिससे पर्यवेक्षिकाओ को आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है।सनद रहे कि अप्रैल माह से कागजी खानापूर्ति का बहाना बनाकर आईसीडीएस मुंगेर के पदाधिकारी अधिकांश महिला पर्यवेक्षिका का मानदेय पर कुंडली मारकर बैठी है।विदित हो कि सरकार का फरमान था कि कोई भी संविदा कर्मी का कोरोना महामारी को देखते हुए अप्रैल तक का मानदेय अतिशीघ्र दिया जाय परंतु आईसीडीएस विभाग के नौकरशाह इतने तानाशाह है कि सात माह होने के बावजूद आईसीडीएस विभाग के अधिकांश पर्यवेक्षिका का मानदेय नही मिला है।आईसीडीएस विभाग के महिला पर्यवेक्षिका ने जिलाधिकारी राजेश मीणा से मानदेय दिलवाने की मांग की है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के मुंगेर जिले में एक बार फिर से हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रही है और 1 महीने में दो गुने हुए रेट | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जमालपुर विधान सभा क्षेत्र में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई ही है।सभी प्रत्याशी अपनी जीत दूसरे की हार बता रहा है ।जब कि जनता अभी कुछ बताने के मूड़ में नही दिख रहे है ।जनता अपना पोल नही खोल रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नरेश आनंन्द

हवेली खरगपुर के शामपुर थाना अंतर्गत भदौरा गांव में अवैध तरीके से बिजली चोरी के मामले में एक पर मुकदमा हुआ दर्ज बिजली विभाग के अभियंता रामकिशोर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भदौरा गांव के सुनील शाह के बासा पर छापा मारा गया जिसमें कुछ तार भी जब दुआ है सुनील शाह के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दीया गया साथी ही बिजली विभाग ने सुनील शाह के ऊपर 103652 रुपैया का जुर्माना किया गया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

हथियारों के लाइसेंस का सत्यापन किया जा रहा है सुनने के लिए क्लिक करें

मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट

08 अक्टूबर कोविड-19 संक्रमण से उपजे डर के कारण लोग मानसिक तनाव का भी सामना कर रहे हैं. विशेषकर उपचाराधीन लोगों में मानसिक तनाव का असर अधिक देखने को मिला है. मानसिक तनाव को दूर करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन के साथ कोरोना उपचाराधी लोगों में अवसाद व मानसिक तनाव को दूर करने के लिए काउं​सलिंग की सुविधा मुहैया कराया जा रहा है. इस दिशा में निमहांस की ओर से टॉल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. इस टॉल फ्री नंबर 080-46110007 पर कॉल कर मानसिक तनाव के विषयों पर बातचीत कर लोग समाधान पा सकते हैं. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।