हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के भलुआ कोल गांव में बीती रात्रि ठंड के चपेट में आने से एक युवती की मृत्यु हो गई है जानकारी के अनुसार सुदामा देवी के बेटी फुलवा कुमारी बताया जा रहा है परिजन के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए हवेली खड़कपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने बताया कि ठंड के चपेट में आने से युवक की मृत्यु हुई है और उनके घरवाले परिजन को भी ठंड के चपेट में आ गया है
मुंगेर क्षेत्र के पोलो मैदान में कल गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा जिसकी तैयारी पूर्ण हो चुकी है मुंगेर जिला पदाधिकारी रचना पाटिल के नेतृत्व में फहराया जाएगा झंडा मुंगेर के प्रत्येक चौक चौराहों पर सुरक्षा का पूरा व्यवस्था किया गया है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनाएं 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अन्तर्गत दंपत्ती को सौंपी गयी राशि, जिला पदाधिकारी रचना पाटिल के द्वारा विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अन्तर्गत 01 लाख का फिक्स डिपोजिट राशि प्रपत्र अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सौंपा। नंदन कुमार (दिव्यांग) एवं काजल कुमारी दंपत्ती को यह राशि सौंपी गयी। इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अतुल कुमारी थी। इसमें निशक्त व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। इस योजना में निशक्त स्त्री या पुरूष की विकलांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। दोनों व्यक्तियों को निशक्तता होने पर योजना का लाभ दोनों को अलग अलग लाभ देय है। 01 लाख का फिक्स डिपोजिट न्यूनतम तीन वर्षो के लिए होती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा की जुबानी सुने उन प्रवासी मजदूरों के नाम संदेश भरा पैगाम विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत समीक्षा बैठक आयोजित
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 26 जनवरी किस समय कहां पर झंडोत्तोलन किया जाएगा उसकी समय सारणी तैयार
आपसी मारपीट में युवक जख्मी प्राथमिकी दर्ज गंगटा थाना क्षेत्र के मनिया तरी गांव में आपसी विवाद मामले में एक युवक को मारपीट करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जख्मी का इलाज परिजन के द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में कराया गया जख्मी के पत्नी ने बताया थाने में आवेदन देकर क शंकर ताती और उनके साथ आए चार पांच लोग अन्य के नामजद आरोपी बनाया है इस संबंध में गंगटा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है मामले की जांच की जा रही है आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
बिहार में शराबबंदी के बाद भी मुंगेर जिला के गंगटा थाना क्षेत्र के मनिया तरी गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार उक्त बातों की जानकारी गंगटा थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो शराबी शराब पीकर उत्पात मचा रहा था पुलिस को सूचना होने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उन्होंने कहा कि नाम प्रकाशित नहीं करना है लेकिन दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
धरहरा(संवाददाता): कड़ाके की ठंड ने गरीब मजदूरों सहित आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने आम जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।धरहरा प्रखंड पहाडो़ से घिरा होने के कारण आस -पास के क्षेत्रो मे भीषण ठंढ से लोग कपकपा रहे है।प्रशासन के द्वारा अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना कराना पड़ रहा है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से जगह-जगह अलाव जलाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण विष्णु सिंह,पुनीत कुमार, शंकर सिंह,राजा,संजय कुमार सहित दर्जनों लोगो ने बताया कि इस ठिठुरन भरी ठंड में गरीब मजदूरों का जीना मुश्किल हो गया है।ठंड में लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए सोचना पड़ रहा हैं।ग्रामीणों ने बताया प्रत्येक वर्ष अंचल कार्यालय के द्वारा अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था की जाती थी,लेकिन इस बार अलाव की ठोस व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोग जहां-तहां से कागज, पोलीथीन,सूखा कचरा जला कर इस कड़ाके की ठंड में गुजर बसर करने को मजबूर हैं।जबकि पोलीथीन एवं कचरे से निकलने वाले रसायनिक धुआं स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है । उसके बावजूद भी लोग ठंड से बचने के लिए कचरा जलाने को मजबूर हैं।इस संबंध में सीओ पूजा कुमारी ने बताया कि 14 दिसंबर से धरहरा सीएचसी,रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड एवं ईटवा चौक पर रोजाना 5 किलो लकड़ी अलाव के लिए दी जाती है।वहीं धरहरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार ने बताया कि विगत 20 से 25 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसमें मात्र दो दिन 5-5 किलोग्राम लकड़ी अंचल कार्यालय के कर्मियों द्वारा दी गई ।
इटबा पंचायत के पचरूखी गाव के सुधीर मंडल धर के पास बीजली खंभा टूटूट गया हॅ जिससे कभी भी हादसा हो सकता है
