सदर प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर सोमवार को आंगनवाड़ी सेविका द्वारा 6 माह के बच्चों को खीरसे मुंह उठाकर अन्नप्राशन दिवस मनाया जाता है विभागीय निर्देशानुसार यह माह 19 तारीख को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेविका द्वारा मनाया जाता है वही तारापुर दियारा पंचायत के केंद्र संख्या 45 पर सेविका अर्चना कुमारी ने बाल विकास परियोजना कार्यालय से आई महिला पर्यवेक्षिका ज्योति सिंह के अगवाई में अन्नप्राशन दिवस मनाई गई इस पर श्री सिंह ने कहा कि 6 माह के बच्चों को मुंह उठाकर अब हार के तौर पर दलिया, खिचड़ी दूध रोटी मसल कर इत्यादि उपहार के तौर पर आओ महिलाएं अपने बच्चों को दे ताकि वह तंदुरुस्त रहे और सुरक्षित रहे
पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक मेवालाल चौधरी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर सुनने के लिए क्लिक करें
रविवार को नौवागढी दक्षिणी पंचायत के मुखिया विभा कुमारी ने कोरोना 19 कार्तिका लेकर पंचायत वासियों को प्रेरित करने का काम किए हैं उन्होंने यह भी कहा कि टीका लेने से इसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं आती है इसलिए आप लोग टीका अवश्य ले ताकि इस महामारी बीमारी से हम लोग बच सकते इनके साथ मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र कुमार उर्फ रवि जी ने भी टीका लेकर लोगों को प्रेरित करने का काम किए और संदेश दिए की सभी लोग उप स्वास्थ्य केंद्र सोहेल चक में टीका लेने हेतु आए
कोरोना की दूसरी लहर के बीच सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का कराया गया सुरक्षित प्रसव
कोरोना की दूसरी लहर के बीच सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का कराया गया सुरक्षित प्रसव - 14 अप्रैल को असरगंज से रेफर की गई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला फूल कुमारी का कराया गया प्रसव - पिछले वर्ष भी हवेली खड़गपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर की गई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का कराया गया था सुरक्षित प्रसव मुंगेर, 17 अप्रैल| जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सदर अस्पताल मुंगेर में असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर की गई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला फूल कुमारी का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया । इसके लिए जिलाधिकारी मुंगेर रचना पाटील के निर्देशानुसार कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला के सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए सदर अस्पताल के लेबर रूम के ऊपर अलग से सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ एक लेबर रूम बनाया गया है । विशेष कोविड डेडिकेटेड लेबर रूम में संस्थागत प्रसव कराया गया- सदर अस्पताल मुंगेर के लेबर रूम में कार्यरत डॉ. मंजुला रानी मंडल ने बताया 14 अप्रैल की शाम लगभग सात बजे असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगेर से रेफर की गई असरगंज के आद्रास गांव पोस्ट ममय निवासी आशीष रंजन की 20 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी को सदर अस्पताल के लेबर रूम के पहले तल्ले पर बने विशेष कोविड डेडिकेटेड लेबर रूम में भर्ती कराया गया है। यहां कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए सभी आवश्यक मेडिकल सुविधाएं मौजूद हैं। यहां रात के लगभग 10: 30 बजे जीएनएम नर्स शिखा कुमारी के नेतृत्व में अन्य मेडिकल स्टाफ ने कोरोना संक्रमित महिला का सुरक्षित प्रसव कराया और महिला ने बिल्कुल स्वस्थ 3 किलो वजन की एक सुंदर बच्ची को जन्म दिया। स्वस्थ्य बच्ची के जन्म लेने के बाद 15 अप्रैल को दिन के लगभग 11 बजे बच्ची के साथ उसकी मां को सदर अस्पताल मुंगेर से उसके घर असरगंज भेज दिया गया। सदर अस्पताल मुंगेर में कार्यरत लेबर रूम इंचार्ज सिस्टर नीतू ने बताया यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए लेबर रूम के ऊपरी तल्ले पर विशेष कोविड डेडिकेटेड लेबर रूम बनाया गया है । यहां साफ- सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन की विशेष ब्यवस्था है। उन्होंने बताया पिछले वर्ष भी कोरोना काल के दौरान यहां हवेली खड़गपुर से रेफर की गई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया था। उस गर्भवती महिला की पहली डिलीवरी सिजेरियन हुई थी जबकि दूसरी डिलीवरी यहां नार्मल हुई थी |
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर के रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से सीएम दीदी से साक्षात्कार लिए है। जिसमें उन्होंने बताया कि मुखिया ऐसा होना चाहिए जो हमारी मांगों को पूरा करे।उन्होंने बताया की अपनी समस्याओं को मुखिया को बताने पर कहा जाता है की इसका समाधान होगा और इस तरह 5 साल गुजर गए परन्तु समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि मुखिया को रोड बनाने कहने पर मुखिया कहा जाता है कि नाला है जबकि नाले को ढक कर रोड बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा की हमलोगों को बहुत कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में डॉक्टर भी पंचायत में नहीं आ सकते है।उन्होंने बताया कि पंचायत में ग्राम सभाएं भी नहीं होती है।साथ ही साथ जीविका की सीएम दीदी कंचन ने कहा कि उनके पंचायत में बहुत सारी समस्याएं है ,जिनमें सबसे पहला ये है कि नल जल योजना आरम्भ नहीं हुआ है सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने बताया की उनके ग्राम में ग्रामसभाएं भी नहीं लगती है जिस कारण ग्रामीणों को ग्रामसभाओं की जानकारी भी नहीं है।अंत में उनका कहना है कि मुखिया तो ऐसा होना चाहिए जो समाज को एक नज़र से देखे जनता की मांगों के अनुसार उनके हित के लिए कार्य करे।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शिविर में 75 नेत्र मरीजों की हुई जांच
शिव पार्वती विवाह प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए ग्रामीण
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से मो असलम ने बताया कि उनकी पत्नी यास्मीन ने दो माह पूर्व बीड़ी कार्ड बनाने के लिए दि थी लेकिन अभी तक बीड़ी कार्ड नहीं बन पाया है।
मारपीट मामले में 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन
