बिहार राज्य के मुंगेर जिले से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि लॉकडाउन के कारण भुखमरी की हालत बानी हुई है
आज दिनांक 19 मई 2021 जिला राष्ट्रीय जनता दल,मुंगेर के जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीननदन सिंह की अध्यक्षता में जिला राजद के पदाधिकारियों एवँ प्रमुख साथियों की वर्चुअल बैठक किया गया। इस वर्चुअल बैठक में मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह मुंगेर के पूर्व सांसद श्री जयप्रकाश नारायण यादव जी उपस्थित थे।साथ हीं विशेष तौर पर मुंगेर विधानसभा के पूर्व राजद प्रतियासी सह युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश कु विद्यार्थी भी मौजूद थे। वर्चुअल मींटिंग को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद जयप्रकाश जी ने कहा कि आज मुंगेर में कोरोना महामारी के आर्ह में जिले के अधिकारी ने लूट का बाजार खोल कर रख दिया है।जिले एवँ प्रखंड के साथी अपने अपने क्षेत्रों में सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सामुदायिक किचन का औचक निरक्षण करते रहें।अपने अपने क्षेत्रों में अस्पतालों एवँ आइसुलेशन वार्डों पर निगरानी रखे रहें।क्योंकि सरकार के हुक्मरान इस आपदा के माहौल को अपने जेब भरने केअवसर में बदलने में माहिर होते हैं।चारों तरफ से हमें प्रतिदिन सैकड़ों फोन कॉल आते हैं, किन्हीं को डॉक्टर नही देखता तो किन्हीं को बेड नहीं तो किन्हीं को ऑक्सीजन सही।हमलोग सकारात्मक सोच वाले लोग हैं आरोप प्रतियारोप में विश्वास न कर इस विपत्ति की घड़ी में सरकार और प्रशासन का सहयोग करना चाहतें हैं पर यहाँ की सरकार फेल हो चुकी है ।लोक डाउन के नाम पर लोगों का भयादोहन में लगे हुए हैं। कल जो हमारे दल के मुंगेर के पूर्व प्रतियासी युवा नेता अविनाश विद्यार्थी के साथ मुंगेर के पुलिस एवँ प्रतियुक्त मजिस्ट्रेट के द्वारा व्यवहार किया गया उसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है।अविनाश अपने ईलाज के लिए सदर अस्पताल जा रहा था, पुलिस के लोगों को अपना परिचय दिया निकलने का कारण बताया ,के बाबजूद इनके साथ बदसलूकी की गई मनमाना जुर्माना वसूला गया हद तो तब की जुर्माना राशि का रशीद पर जिक्र नहीं किया गया।यह सरासर अपराध है। जब एक सम्मानीत दल के नेता के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है तो आम लोगों के साथ येलोग क्या करते होंगे ये बताने की जरूरत नहीं है। बिहार के हर जिले में आरसीपी टैक्स का अड्डा बना दिया। मैं तारापुर,असरगंज,टेटिया बम्बर,खरगपुर, संग्रामपुर के दल के साथियों से भी लगातार संपर्क में हूँ। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवक़ीननदन सिंह ने भी जयप्रकाश बाबू के द्वारा कहे गए बातों का समर्थन करते हुए कहा कि जिला राजद का एक डेलीगेट मुंगेर के जिलाधिकारी,SPएवँ DIG से मिलकर उक्त सभी बातों को रखने का काम करेगें। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजद प्रतियासी अविनाश विद्यार्थी ने कहा कि एक तो जिला प्रशासन अपने जिम्मेदायों को निभाने में विफल रहा है।कोई दूसरा व्यक्ति कुछ सहयोग मदद करना चाहते हैं तो उसपर रोक लगाते हैं जुर्माना वसूलते हैं।जितना जुर्माना वसूलना है वसूले पर हमलोग अपने पार्टी की ओर से राजद कोविड केयर सेंटर का सुरुआत करने जा रहे हैं जिसमें लोगों को जरूरत की दबाईयाँ, भोजन,पानी,मास्क सेनेटाइजर इत्यादि मुफ्त में मुहैया कराएँगे। इस वर्चुअल मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि राजद के साथी सभी प्रखंडों में चल रहे वेक्सिनेशन कार्य,सामुदायिक किचन स्थल,एवँ आइसुलेशन वार्डों पे निगरानी रखने सहित जरूरत मंद लोगों को समुचित इलाज के लिए क्षेत्र के निजी एवँ सरकारी नर्सिंग होम तथा डाक्टरों से सम्पर्क स्थापित करने में सहयोग करेंगें। वर्चुअल मीटिंग में जिला राजद के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मंटू शर्मा,उपाध्यक्ष प्रो विनय सुमन,संजय पासवान, महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र हिमांशु उर्फ अरविंद, महानगर अध्यक्ष मो जुनैद मखमूर,महिला शेल की अध्यक्षता बबिता भारती, महासचिव प्रो बी एन ठाकुर,शैलेन्द्र यादव,सचिव राजेश रमन,छात्र अध्यक्ष ईशु यादव,संदीप कुमार, सुमित,कुमार सौरव,प्रफुल गुप्ता,राज यादव सहित अन्य साथी उपस्थित थे।
हवेली खरगपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के सभी नियम और कानून का हो रहा है उल्लंघन शादी समारोह में 200 से अधिक लोग इकट्ठे हो रहे हैं और डीजे पर मस्ती ले रहे हैं
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से बिंदेश्वरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि अभी तक उनका वृद्धा पेंशन नहीं मिला है। जिस कारण से उन्हें खाने में बहुत तकलीफ हो रही है
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि लॉकडाउन के कारण उनके पति का नौकरी चला गया है। साथ ही उनके बच्चे की पढ़ाई भी खत्म हो गई और आंगनबाड़ी केंद्र से कोई सुविधा भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि खाने के लिए राशन भी नहीं है
कोरोना काल में टीबी मरीजों के लिए मददगार बनेगा ‘टीबी आरोग्य साथी’ एप - इस एप से अब यक्ष्मा रोगियों को एक ही बार मिलेगी 2 माह तक की दवा - निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलती है 500 रुपये तक की सहायता - जिला यक्ष्मा केंद्र, मुंगेर में उपलब्ध है प्रत्येक व्यक्ति के लिए नि:शुल्क जांच व इलाज मुंगेर, 19 मई | कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच जिले के टीबी रोगियों की मदद के लिए " टीबी आरोग्य साथी एप " लॉन्च किया गया है। इस एप के माध्यम से टीबी रोगी न सिर्फ अपनी प्रगति रिपोर्ट देख सकेंगे, बल्कि टीबी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी भी उन्हें प्राप्त होगी। इस एप के बेहतर इस्तेमाल के लिए सभी टीबी मरीजों का एक आईडी जेनरेट किया गया है। टीबी मरीज इस एप में अपना आईडी डालकर निक्षय योजना द्वारा मिलने वाली राशि की स्थिति भी देख सकते हैं। इसके साथ ही वो टीबी की बीमारी में इस्तेमाल होने वाली दवा के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफार्म होगा, जहां टीबी से जुड़ी हर जानकारी एक जगह उपलब्ध होगी। जिला यक्ष्मा केंद्र मुंगेर में कार्यरत जिला टीबी एवं एचआईवी समन्वयक शलेन्दु कुमार ने बताया , टीबी के मरीज को इस कोविड 19 महामारी के दौर में कोई परेशानी ना हो इसके लिए मरीज को हर सम्भव बेहतर सुविधा देने की पहल करते हुए उन्हें 2 माह की दवा एक ही बार दी जाएगी। इसके साथ ही टीबी मरीज अपने नजदीकी डॉट सेंटर पर भी जाकर टीबी की दवा ले सकते हैं। क्या है टीबी आरोग्य साथी एप : नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम (एनटीईपी) के तहत पंजीकृत रोगियों के लिए टीबी आरोग्य साथी एप डिजिटल रिकार्ड उन तक पहुंचने के लिए एक पोर्टल की तरह कार्य करेगा। इसके अंतर्गत टीबी का परीक्षण और उपचार विवरण, विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के तहत देय राशि का विवरण स्वास्थ्य प्रदाता तक पहुंचाने और उपचार सहित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अनुरोध किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त टीबी से संबंधित समस्त जानकारी, टीबी जांच एवं उपचार की नजदीकी सुविधा, टीबी के जोखिम का आकलन करने के लिए स्क्रीनिंग टूल, पोषण संबंधी सहायता एवं परामर्श आदि जैसी कई अन्य जानकारी भी ली जा सकती है। प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलती है 500 रुपये प्रति महीने की सहायता राशि : उन्होंने बताया टीबी के मरीजों को पोषक तत्वों से युक्त उचित खुराक उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना चलाई गई है। इसके तहत टीबी के मरीजों को सही पोषण के लिए 500 रुपये की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफर योजना के तहत प्रत्येक महीने टीबी मरीजों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। यह राशि सीधे उनके खाते में पहुंचती है। सरकार की यह मंशा है सन 2025 तक देश को टीबी मुक्त किया जाय। इसके लिए देश भर में नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम ( एनटीईपी) योजना चलाई जा रही है। हर व्यक्ति की नि:शुल्क जांच व इलाज की ब्यवस्था : उन्होंने बताया मुंगेर के सभी प्रखंडों में प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी के मरीजों के इलाज की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। यहां पर वो अपना इलाज करा सकते हैं । इसके साथ उनको नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाती है जो मरीजों के नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। इससे टीबी के मरीजों को काफी सहूलियत मिलती है। देश के साथ- साथ मुंगेर को भी सन 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का संकल्प है और इसीलिए टीबी रोग की रोकथाम के विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। टीबी रोगी सघन खोज अभियान में टीबी के लक्षण मिलने पर उसके बलगम की जांच की जाती है साथ ही टीबी रोग पर नियंत्रण करने के लिए लोगों को सावधानियां बताते हुए जागरूक करने का प्रयास भी किया गया है। टीबी (क्षयरोग) के लक्षण: - लगातार 3 हफ्तों से खांसी का रहना और आगे भी जारी रहना - खांसी के साथ खून का आना - छाती में दर्द और सांस का फूलना - वजन का कम होना और ज्यादा थकान महसूस होना - शाम को बुखार का आना और ठंड लगना - रात में पसीना आना आदि।
राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय महासचिव श्री रघुवीर सिंह व संघ के सभी अधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया। वह मोबाइल वाणी मीडिया के पत्रकार श्रीमान विपिन कुमार को धन्यवाद दिया, जिन्होंने संगठन का समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें संगठन द्वारा मान्यवर मुख्यमंत्री से मांग की थी कोरोना महामारी में जिनके माता-पिता ,भाई बहन, बच्चे, बुजुर्ग जंग से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है उस परिवार के बच्चों को सरकार द्वारा लिखाई पढ़ाई व अन्य सुविधा दी जाए। जिन बुजुर्गों के जवान बच्चों ने कोरोना में संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उस परिवार के बुजुर्गों को खाने-पीने व अन्य सुविधा दी जाए। समाज का चौथा स्तंभ पत्रकार भाइयों के लिए 50,00000 लाख रुपये का जीवन सुरक्षा बीमा कराया जाए। वह सभी पत्रकार भाइयों को वैक्सीन का टीका लगवाया जाए। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पर दिल्ली सरकार ने बड़े फैसले लिए । जिनके पास राशन कार्ड नहीं है ,उन्हें भी राशन दिया जाएगा । कोरोना में मारे गए परिवार को 50,000 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा ।कमाने वाले सदस्य की मौत पर 2500/-रुपये पेंशन दी जाएगी । जिनके माता-पिता कोरोना माहमारी में जंग लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है ।उस परिवार को 25 साल की उम्र तक 2500/-रुपये महीना दिया जाएगा और उसके परिवार के बच्चों को शिक्षा मुफ्त दी जाएगी राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ व राष्ट्रीय सुरक्षा सेना संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री रघुवीर सिंह व संघ के पूरे अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल का तह दिल से आभार व्यक्त किया है और प्रदेश की सभी सरकारों से आग्रह करता हूं कि जल्द ही सभी प्रदेश की सरकारें बड़ा फैसला ले धन्यवाद ।
पंचायती राज मंत्री के द्वारा अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण सुनने के लिए क्लिक करें
ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल ऑटो दुर्घटना मे 5 वेक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, खगड़िया जिला गोगरी अनुमंडल के महेशखुट थाना के मदरपुर मे आज सुबह के करीब 4बजें सुबह की घटना बताया जा रहा है इस ऑटो दुर्घटना मे 5 वेक्ति को गंभीर चोटे आई है नजदीकी ग्रामीण के सहायता से सभी घायल को गोगरी रेफरल अस्पताल मे भर्ती किया गया है जिसका गोगरी मे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया इस बारे मे महेशखुट थान प्रभारी नीरज ठाकुर ने सुबह की घटना बताया वही घायल लोगों की पहचान70बर्षीय बालमुकुंद झा पिता स्वर्गीय थिथार झा सपहा निवासी बताया जा रहा है, विकेश मंडल उम्र 45बर्ष,पिता झीलों मंडल परबत्ता के डुमरिया निवासी बताया गया, लाखो देवी, स्वर्गीय दसरथ उमर नयागांव, कबिता देवी पति विट्टू चौधरी नया गाँव, गोविन्द कुमार उम्र 26 बर्ष स्वर्गीय दसरत कुमार नयागांव का बताया गया!
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के प्रखंड जमालपुर के छोटी खेरीबाड़ी वार्ड नंबर 11 से पंकज कुमार माध्यम से कहते हैं कि आंगनबाड़ी से राशन नहीं मिल रहा है, बहुत दिक्कत हो रही है।मजदुर है और बेरोजगार हो गए हैं, ,ऐसे में वो क्या करें कैसे खायें और अपनी इस बात को को मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहतें है।
