राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय महासचिव श्री रघुवीर सिंह व संघ के सभी अधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया। वह मोबाइल वाणी मीडिया के पत्रकार श्रीमान विपिन कुमार को धन्यवाद दिया, जिन्होंने संगठन का समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें संगठन द्वारा मान्यवर मुख्यमंत्री से मांग की थी कोरोना महामारी में जिनके माता-पिता ,भाई बहन, बच्चे, बुजुर्ग जंग से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है उस परिवार के बच्चों को सरकार द्वारा लिखाई पढ़ाई व अन्य सुविधा दी जाए। जिन बुजुर्गों के जवान बच्चों ने कोरोना में संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उस परिवार के बुजुर्गों को खाने-पीने व अन्य सुविधा दी जाए। समाज का चौथा स्तंभ पत्रकार भाइयों के लिए 50,00000 लाख रुपये का जीवन सुरक्षा बीमा कराया जाए। वह सभी पत्रकार भाइयों को वैक्सीन का टीका लगवाया जाए। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पर दिल्ली सरकार ने बड़े फैसले लिए । जिनके पास राशन कार्ड नहीं है ,उन्हें भी राशन दिया जाएगा । कोरोना में मारे गए परिवार को 50,000 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा ।कमाने वाले सदस्य की मौत पर 2500/-रुपये पेंशन दी जाएगी । जिनके माता-पिता कोरोना माहमारी में जंग लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है ।उस परिवार को 25 साल की उम्र तक 2500/-रुपये महीना दिया जाएगा और उसके परिवार के बच्चों को शिक्षा मुफ्त दी जाएगी राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ व राष्ट्रीय सुरक्षा सेना संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री रघुवीर सिंह व संघ के पूरे अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल का तह दिल से आभार व्यक्त किया है और प्रदेश की सभी सरकारों से आग्रह करता हूं कि जल्द ही सभी प्रदेश की सरकारें बड़ा फैसला ले धन्यवाद ।
