बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर, 25 नवम्बर। निमोनिया सर्दियों के मौसम में बच्चों के छींकने या खांसने से फ़ैलने वाला संक्रामक बीमारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के शोध के अनुसार निमोनिया से ग्रसित होने का खतरा 5 साल से कम उम्र के बच्चों को सबसे ज्यादा है। दुनिया भर में होने वाली बच्चों की मौतों में 15 प्रतिशत केवल निमोनिया की वजह से होते हैं। यह रोग शिशुओं की मृत्यु के 10 प्रमुख कारणों में से एक है। जिसका कारण कुपोषण और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी है। निमोनिया से बच्चों के ग्रसित होने की संभावना सर्दियों के मौसम में अधिक होती है। विगत एक महीने से बच्चों में निमोनिया से संक्रमण के आंकड़ों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

आयुष्मान कार्ड से बीचा गांव के मनोज कुमार साह के गॉल ब्लाडर का हुआ सफल ऑपरेशन प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान भारत) योजनांतर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनने के बाद मुंगेर के लाभुकों को इलाज में आर्थिक सहायता मिल रही है। इस योजना के तहत मुंगेर के बीचा गांव के रहने वाले 43 वर्षीय मनोज कुमार साह जो माली का काम करते हैं को इलाज के लिए आर्थिक मदद मिली है। वह 14 मार्च 2021 को मुंगेर स्थित सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल में अपने गॉल ब्लाडर में ऑपरेशन के लिए भर्ती हुए। इस बीमारी से वो 2019 से ही पीड़ित थे। लेकिन मुंगेर में आयुष्मान हॉस्पिटल उपलब्ध नहीं होने के कारण उनके गॉल ब्लाडर का ऑपरेशन नहीं हो पाया। इस दौरान वो सदर अस्पताल मुंगेर भी गए लेकिन वहां भी विशेषज्ञ सर्जन उपलब्ध नहीं होने की वजह से उन्हें निराशा हाथ लगी। इसके बाद अखबारों मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज के माध्यम से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्राइवेट हॉस्पिटल में आयुष्मान गोल्डन कार्ड से 5 लाख तक के इलाज में आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी मिलने के बाद उम्मीद की किरण जगी। आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बन जाने के बाद मनोज साह ने भी इस योजना के अंतर्गत मार्च 2021 में अपने गॉल ब्लाडर के ऑपरेशन में सरकार से 16,200 रुपये की आर्थिक सहायता

*जहरीली शराब से मौतों के जिम्मेदार नीतीश पर चले हत्या का मुकदमा - केशरी* (एनसीपी ने जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय का किया घेराव) सुशासन सम्पोषित शराबबंदी में सुशासन के सूरमा बेखौफ होकर जहरीली शराब बेचने में लगे हैं जिसे पीकर सैंकड़ों लोग बेमौत मर रहे हैं इसलिए इन मौतों को सुशासन प्रायोजित हत्या करार देते हुए नीतीश कुमार पर हत्या का मुकदमा चलाया जाय। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने नीतीश सरकार के 16 साल पूरे होने के अवसर पर 2 नंबर गुमटी स्थित अपने आवासीय कार्यालय से एक जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय का घेराव-प्रदर्शन करते हुए कहा। जुलूस में एनसीपी कार्यकर्ता "सोलह साल-बुरा हाल", "जहरीली शराब से मौत को लेकर नीतीश पर चले हत्या का मुकदमा", "नीतीश का सुशासन-लुटेरों का शासन" आदि नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तथाकथित सुशासन 16 सालों में पूरी तरह से लुटेरों के साम्राज्य के रूप में बदल गया है जिसमें सुशासन के सूरमाओं को लूट की खुली छूट दे दी गई है और वही शराब कारोबारी तथा भ्रष्टाचारी पकड़ा रहे हैं जो आरसीपी टैक्स इमानदारी से नहीं दे पाते हैं। श्री केशरी ने कहा कि समीक्षा की नौटंकी बंद करते हुए शराब के कारण हो रही मौतों की जिम्मेदारी के दायरे में जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं लाया जाएगा तब तक शराबबंदी कानून सफल नहीं होगा। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी, किरण देवी एवं बेबी देवी ने कहा कि शराब सर्च अभियान में लगी नीतीश की पुलिस महिलाओं को बेइज्जत कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुलूस सह डीएम कार्यालय के घेराव-प्रदर्शन कार्यक्रम में वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, शंकर यादव, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, बबलु गुप्ता, संजीव कुमार, आजाद शर्मा, अजय सिन्हा, चन्दन गुप्ता, इन्द्रदेव साव, ललन बिंद, सोनी सिन्हा, शोभा देवी, बीणा देवी एवं रामबिनय कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।

मंगलवार को सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया कि 27 नवंबर के बाद किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 की प्रथम खुराक की टीका नहीं लगाई जाएगी इसलिए जो भी व्यक्ति छूटे हुए हैं जितना जल्द हो 27 नवंबर से पहले पहला डोज अवश्य ले लें

सेंकेंड डोज़ कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने को 27 नवंबर से 31 दिसम्बर तक लकी डॉ के माध्यम से पुरस्कृत होंगे लाभार्थी - सेकेंड डोज़ के लिए निर्धारित तिथि के 7 दिनों के अंदर वैक्सीनेशन कराने वाले लाभार्थी होंगे पात्र - इस योजना के तहत प्रति प्रखण्ड 1 विजेता को प्रति सप्ताह बम्पर पुरस्कार और 10 विजेता को मिलेगा पुरस्कार - पांच सप्ताह पूरा होने के बाद साप्ताहिक विजेताओं में से जिलास्तर पर चुने जाएंगे 3 ग्रैंड पुरस्कार विजेता मुंगेर , 23 नवंबर। राज्यभर में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत सेकंड डोज़ वैक्सीनेशन रेट में बढ़ोतरी के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के द्वारा लाभर्थियों के प्रखण्ड स्तर पर साप्ताहिक और जिला स्तर पर मासिक पुरस्कार योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत आगामी 27 नवंबर से 31 दिसम्बर लगातार पांच सप्ताह तक प्रखण्ड स्तर पर साप्ताहिक और जिला स्तर पर पांचों सप्ताह पूरा होने पर बम्पर और ग्रैंड पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसके तहत प्रखण्ड स्तर पर प्रति सप्ताह एक विजेता को बम्पर प्राइज और 10 विजेता को सांत्वना पुरस्कार दिया जाना है। इसके साथ ही पांचों सप्ताह होने पर जिला स्तर पर तीन विजेताओं को ग्रैंड प्राइज दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने मुंगेर सहित राज्य के सभी ज़िलों के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को एक चिट्ठी जारी की है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के निर्देशानुसार जिला में कोरोना टीकाकरण के द्वितीय ख़ुराक के आच्छादन स्तर में वृद्वि लाने के उद्देश्य से द्वितीय खुराक के ड्यू लाभर्थियों के द्वारा ड्यू डेट के 7 दिनों के अंदर द्वितीय खुराक प्राप्त करने और उनके टीकाकरण की स्थिति को नियत अवधि के अंदर अपडेट करने पर उन्हें लकी ड्रा के माध्यम से उपहार देकर पुरस्कृत किया जाना है। उन्होंने बताया कि लकी ड्रा की अवधि 27 नवंबर से 31 दिसम्बर तक निर्धारित है। इसके लिए लाभर्थियों के ड्यू खुराक की गणना के लिए 27 नवंबर पहला दिन और 31 दिसम्बर 2021 अंतिम दिन होगा। इस दौरान प्रखण्ड स्तर पर साप्ताहिक लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 27 नवंबर 2021 से 31 दिसम्बर तक कुल पांच सप्ताह निर्धारित है । जिसमें पहला सप्ताह 27 नवंबर से 3 दिसम्बर तक, 4 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक, 11 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक, 18 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक और 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक है। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक अर्थात पहला सप्ताह के लकी ड्रा से चयनित विजेताओं/लाभर्थियों का चयन 4 दिसम्बर को किया जाएगा एवं आने वाले अगले शनिवार तक देय उपहार उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लकी ड्रा के लिए निर्धारित समयावधि के दौरान प्रतिदिन कोविन पोर्टल से द्वितीय खुराक के ड्यू लाभाथियों की सूची को अचूक रूप से शाम 6 बजे तक अपडेट करने के साथ संचयी रूप से अगले 7 दिनों तक इसका संधारण केयर इंडिया के द्वारा उपलब्ध कराए गए डीडीए द्वारा किया जाएगा तथा संकलित आंकड़ों में से द्वितीय खुराक का टीका लकी ड्रा के पात्रता अनुरूप प्राप्त लाभर्थियों की सूची संधारित की जाएगी और लकी ड्रा के लिए सम्मलित करते हुए पत्र के साथ संलग्न एसओपी में निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। मुंगेर के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि उक्त पुरस्कार योजना के तहत प्रति प्रखण्ड 1 विजेता को प्रति सप्ताह एक बम्पर पुरस्कार और 10 विजेता को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार पांचों सप्ताह समाप्त होने के बाद जिला स्तर पर 3 विजेताओं को ग्रैंड पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3912 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित व्यक्ति इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

कोविड-19 के संक्रमण को समूल नष्ट करने के लिए सरकार की ओर से घर-घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में खड़गपुर प्रखंड के पहाड़ी और सुदूरवर्ती इलाकों के 18 वर्ष से अधिक उम्र के किन्ही कारणों से टीका लेने से छूटे हुए लोगों के टीकाकरण के लिए 45 टीमें लगायी गयी हैं। इन सभी टीम सुपरवाइजर के पास जीविका समूह और फ्रंटलाइन कर्मियों के सहयोग से बनाई गयी ड्यू लिस्ट उपलब्ध हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा सौ से सवा सौ घरों तक पहुँचने का लक्ष्य दिया गया है ।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लाल बहादुर गुप्ता कहते हैं कोरोना को हराने के लिए घर-घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहे। इसके लिए फील्ड मॉनिटरिंग और सामाजिक उत्प्रेरण के लिए वरीय पदाधिकारियों को लगाया गया है। मेरी सभी से अपील है कि कोरोना संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए स्वयं भी टीका लें और पड़ोसियों को भी प्रेरित करें ।

धरहरा(संवाददाता) :- मंगलवार को धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़ गाँव मे मुकदमा नही उठाने पर आधा दर्जन से अधिक लोगो ने मनोज चंद्रवंशी के नेतृत्व मे हथियार से लैंस होकर पार्वति देवी के घर तांडव करने का मामला प्रकाश मे आया है । मानगढ़ निवासी पार्वति देवी ने इस मामले मे धरहरा थाना को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि मानगढ़ निवासी मनोज चंद्रवंशी पूर्व मे अपने गुर्गो के द्वारा मेरे परिवार के साथ मारपीट किया एवं महिलाओ के साथ भी असंवैधानिक कार्य किया था एवं मेरे परिवार के सदस्यो को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था जिसका प्राथमिकी दर्ज वर्णित लोगो के विरुद्ध की गई जिसका मुकदमा वापस लेने के लिए ये लोग दबाव दे रहे थे । दबाव नही मानने पर मंगलवार को मनोज चंद्रवंशी के नेतृत्व मे करीब आधा दर्जन लोगो ने मारपीट किया एवं मेरी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर आबरु लुटने का प्रयास किया । मारपीट व आबरु लुटने बालो मे मानगढ़ निवासी रेल ड्राईवर उदय कुमार , मनोहर राम ,संजीव रंजन ,गौरव कुमार , राजा कुमार , अनुकांत कुमार ,संतोष कुमार ,शामिल थे । मेरी पुत्री नीतु कुमारी , गुडि़या कुमारी के द्वारा जब हल्ला किया तो मेरा पुत्र टनटन कुमार अपनी बहन को बचाने दौडा़ तो मनोज चंद्रवंशी सहित अन्य वर्णित कांडो मे शामिल लोगो ने टनटन कुमार को पकड़ कर मारपीट करने लगा । हल्ला सुनकर ग्रामीणो के हस्तक्षेप से मेरा पुत्र की जान बच पाई अन्यथा मेरा पुत्र को सभी लोग मिलकर जान मार देते एवं मेरी पुत्री की इज्जत दानव लोग लुट लेते । पीडी़त पक्ष के पार्वती देवी ने धरहरा थानाध्यक्ष से न्याय की माँग करते हुए मनोज चंद्रवंशी सहित घटना मे शामिल लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का लिखित आवेदन धरहरा थाना को दिया है ।

सोमवार को नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी विभा कुमारी ने घर घर जाकर हाथ जोड़, पैर छूकर अपने मतदाताओं से पुनः आशीर्वाद के रूप में अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की उन्होंने यह कहीं की, जात पर ना पात पर, बटन दबाएं कलम दवात छप्पर ,उनके साथ सैकड़ों महिलाएं घर घर जाकर इनके पक्ष में वोट मांगने का काम कर रही थी

सोमवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3592 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने