प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रांगण में शनिवार को 302 लोगों का कोविड जाँच के लिए स्वाव सैम्पल लिया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि एंटीजन से 227,आरटीपीसीआर से 65 व ट्रुनेट से 10 कुल 320 लोगों के स्वाव सैम्पल कोविड जाँच के लिए लिया गया।कोई संक्रमित नही पाए गए।
श्री राम सेना संगठन बिहार के द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के दिन लग भग सारे विस्तृत जिले में वृक्षा रोपण का कार्यक्रम का शुरुआत हो गया । आपको बताते हुए ये बहुत खुशी हो रहा है की " पेड़ लगाएं – पर्यावरण बचाएं " इस अभियान में पूरे बिहार में 5000 से भी ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प श्री राम सेना संगठन के द्वारा किया जा रहा है। श्री राम सेना संगठन मुंगेर ने आज 150 से अधिक पेड़ पूरे जिले में लगाने का कार्य किया है। श्री राम सेना संगठन मुंगेर का ये अभियान लगातार 1 महीने तक चलता रहेगा संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएं अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में 1000 से अधिक पेड़ 1 महीने में लगाएगी। इस वृक्षारोपण कार्य कर्म में संगठन के जिला अध्यक्ष बिकाश दुबे। आईटी सेल अध्यक्ष राजा कुमार। मीडिया प्रभारी पवन दुबे।सक्रिय कार्यकर्ता प्रिय रंजन दुबे।बिपुल दुबे। सुदाम चौधरी।बसंत कुमार।रितेश दुबे।अमित दुबे।कृष्मोहन दुबे ।सत्यम सिंह। मौजूद थे।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अंकित कुमार चौधरी कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में आज 100 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएचसी बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के 80 व 45 वर्ष से ऊपर आयु के 20 कुल 100 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अंकित कुमार चौधरी कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर एवं विभिन्न जगहों पर शिवर लगाकर कोविड जाँच के लिए 258 लोगों के स्वाव सैम्पल लिया गया।इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि कोविड जाँच के लिए एंटीजन 180,आरटीपीसीआर 68 व ट्रुनेट 10 कुल 258 लोगों के स्वाव सैम्पल लिया गया।कोई संक्रमित नही पाए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में तीन ही चिकित्सकों के भरोसे चल रही है स्वास्थ्य सेवा।जहाँ पीएचसी के अंतर्गत सात उपकेंद्र भी चल रही हैं।परंतु यहां तीन ही चिकित्सक पद स्थापित हैं। गौरतलब बात है 21 मई 2021 को यहाँ औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा था कि मैं दो दिनों के अंदर स्वास्थ्य सेवक रूप में दो चिकित्सक व एक एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने की बात कहकर चले गए।परन्तु 29 मई 2021 तक कोई सुख सुविधा नादरत दिख रही हैं। जहां बरियारपुर प्रखंड की कुल आबादी लगभाग 1 लाख 25 हज़ार से अधिक है। इस प्रखंड में कुल 11 पंचायत है। बरियारपुर पीएचसी में मात्र तीन डॉक्टर हैं।वहीं महिला डॉक्टर भी नही हैं।
शनिवार की देर शाम बरियारपुर चौक बाज़ार पर सघन दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाया।वाहन चालकों में अफरा तफरी का मौहल।वाहन जाँच का नेतृत्व एस आई सब्बीर खां कर रहें थें।वाहन जाँच के क्रम में एक वाहन चालक को पकड़ा गया।जिसे ₹500 दंडित किया गया।इस आशय की जानकारी एस आई सब्बीर खां ने दी।उन्होंने कहा वाहन चालक के पास हेलमेट नही था।इसलिए उनसे ₹500 दंडस्वरूप लिया गया।
बरियारपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में शनिवार को कोविड जाँच के लिए एंटीजन 106,आरटीपीसीआर 60 व ट्रूनेट 10 कुल 176 लोगों के स्वाव सैम्पल लिए गए।जिनमे 2 संक्रमित पाए गए।इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज कुल 176 लोगों के स्वाव सैम्पल लिया गया।वही एंटीजन जाँच में 2 लोग संक्रमित पाए गए। प्रखंड के फिलिप उच्च विद्यालय के प्रांगण में आज 45 वर्ष से ऊपर आयु वाले 10 लोगों को लगाई गई कोविड वैक्सीन का टीका।इस आशय की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज 10 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।जो 45 वर्ष से ऊपर आयु के थे।
बरियारपुर प्रखंड के फ्लिप उच्च विद्यालय के प्रांगण में गरूवार को कोविड-19 के जाँच के लिए एंटीजन 80, आरटीपीसीआर 35 व ट्रूनेट 10 कुल 125 लोगों के सैंपल लिए गए।इस आशय की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज कुल 125 लोगों के सैंपल लिए गए।एंटीजन जांच में कोई संक्रमित नहीं।मौके पर सत्यानंद एलटी व अन्य स्वास्थ्य कर्मी सहयोग कर रहे थे। आरटी पीसीआर 35 तो जांच के लिए पीएमसीएच पटना व ट्रूनेट 10 जो जांच के लिए सदर अस्पताल मुंगेर को भेजा जएगा
बरियारपुर प्रखंड के फिलिप उच्च विद्यालय के प्रांगण में गरूवार 18 से 44 आयु वर्ग के 80 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस आशय की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया की गरूवार को प्रखंड के फिलिप उच्च विद्यालय में कुल 80 लोगों को कोविड का वैक्सीन का टीका लगाया गया। टीका देने के आधे घंटे तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उन्हें इंतजार करने को कहा गया। वहीं 14 दिनों तक किसी प्रकार की सुई नहीं लेने की सलाह दी गई।
किसान आंदोलन के आज छह महीने पूरे हो गए।आंदोलन के समर्थन में बरियारपुर के शिवटोला इंग्लिश गांव में सीपीआई के अंचल मंत्री कॉमरेड विजय रजक ने काला बिल्ला लगाकर काला झंडा फहराया व किसानों के समर्थन में काला दिवस मनाया गया।आज किसान आंदोलन का 6 माह बीतने के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से वार्ता की कोई पहल नहीं करना यह साबित करता है कि आज मेहनतकश अवाम के प्रति इनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। मौके पर अनेक समर्थक उपस्थित थे।
