प्रखंड जमालपुर,जिला मुंगेर से प्रिंस जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि पूर्व रेलवे व परिवार कल्याण विभाग जमालपुर की ओर से रेलवे मुख्य अस्पताल में विश्व हृदय दिवस मनाया गया।इस अवसर पर अस्पताल के सीएमएस तरुण कुमार चौधरी ने हृदय रोगियों को एहतियात बरतने की सलाह देते हुए कहा दिल की रोगियों को खान-पान में परहेज के साथ-साथ वॉकिंग भी करना चाहिए।उन्हें हरी साग-सब्जी का सेवन ज्यादा करना चाहिए और मांस-मछली खाने वाले रोगियों को खाने के बाद दही का सेवन भी करना चाहिए। साथ ही कहा कि दिल की मरीजों को नशा सेवन बिलकुल ही नही करना चाहिए।

प्रखंड जमालपुर,जिला मुंगेर से प्रिंस जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि रोट्री क्लब मुंगेर की ओर से कल्याणपुर में विभिन्न गांव के 22 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री में गृहस्ती का सामान, कम्बल,तिरपाल,बेडसीट,मच्छरदानी सहित कई अन्य जरुरत का सामान वितरण किया गया। इस अवसर पर रोट्री क्लब मुंगेर के अध्यक्ष शिव कुमार रुंगटा सहित कई गण्यमान लोग उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

प्रखंड जमालपुर ,जिला मुंगेर से प्रिंस जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि बिहार नगर निकाय प्रारंभिक शिक्षक नियोजन एवं सेवा शर्त नियमावली 2012 के तहत जमालपुर प्रशासन ने 5 अभ्यार्थियों को शिक्षण नियोजन पत्र सौप कर शिक्षण कार्यों में अपना योगदान देने की अनुमती दी। इन कुल 5 शिक्षकों में से 3 ललित कला और 2 संगीत के शिक्षक बनाये गएँ हैं। इन शिक्षकों को 30 दिनों के अंदर विभिन्न विद्यालयों में अपना योगदान देना है। मौके पर मुख्य पार्षद बबलू पासवान ने कहा कि इन 5 अभ्यर्थियों को गुरु का दर्जा दिए जाने का मुख्य उद्देश्य है स्कूल में बच्चों को संगीत और ललित कला की शिक्षा मिल और साथ ही शिक्षा में गुणात्मक सुधार हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के कई उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है,सरकार द्वारा शिक्षक नियोजन से ही शिक्षा का उत्थान हो पायेगा।

Transcript Unavailable.

जिला मुंगेर से प्रिन्स कुमार जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि जिले में बाढ़ के कारण घर से बेघर हुए लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सामाजिक,धार्मिक एवं राजनितिक संगठनो द्वारा काम किया जा रहा है। इसी के तहत उमाकांत महादेव मंदिर की ओर से पीड़ितों के लिए चुड़ा, बिस्कूट,दालमोट आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उधर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्य एवं उनके भोजन की व्यवस्था वरीय प्रखंड साधन सेवी उत्तम कुमार सिंह की देख रेख में की जा रही है। वरीय साधन सेवी उत्तम कुमार सिंह ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की अपने स्तर से हरसंभव मदद कर रही है।

Transcript Unavailable.