Transcript Unavailable.

पुलिस घटनास्थल पहुंच बैरियर लगा विवाद किया दूर।

- घर-घर जाकर किया जा रहा है सर्वे - सभी संदिग्ध व्यक्तियों की हो रही जांच - स्थानीय लोगों का भी लिया जा रहा है सहयोग जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की जांच के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है. विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

Transcript Unavailable.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश।

धरहरा (संवाददाता):लाकडाउन की समय सीमा 3 मई से बढकर 17 मई कर दी गई है।आपको बता दें कि कोरोना संक्रमितो की बढती संख्या की चेन को तोङने के लिए यह कदम उठाया गया है।पूरे देश को संक्रमितो की संख्या के आधार पर तीन जोन रेड,आरेन्ज,ग्रीन मे बाँटा गया है।जिसमे सबसे खतरनाक जोन है रेड।रेड जोन मे अभी भी कोरोना संक्रमितो की संख्या लगातार बढ ही रही है।आपको बता दें कि बिहार में भी पाँच जिले को रेड जोन मे रखा गया है,मुंगेर,पटना, रोहतास,बक्सर और गया जिला शामिल है।वहीं मुंगेर व जमालपुर मे कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रही है जिससे जल्द से जल्द मुंगेर जिला को फिर से कोरोना फ्री जिला बनाया जा सके।इसके लिए पुलिस-प्रशासन बार-बार लोगों को घर मे रहने की अपील कर रही है तथा बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगो के बिरूध सख्त कारवाई करने की भी बात कह रही है लेकिन कुछ मनचले लोग है कि मानने को तैयार ही नही।धरहरा पुलिस के द्वारा लगातार ऐसे लोगो पर कारवाई की रही है जो बेवजह घर से बाहर मटरगस्ती करते नजर आ रहे है।आज शनिवार को भी धरहरा पुलिस के द्वारा ऐसा ही सख्त कारवाई देखने को मिला।पचरूखी गाँव के एक मनचले युवक को बेवजह बाइक से घूमते देख उसकी बाइक को जप्त कर लिया गया।

गुजरात से मइया लाल ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि ये बहुत गरीब हैं और खाने-पीने की सुविधा नही है। तीन बच्चे हैं सरकार के तरफ से मदद चाहिए

हवेली कपूर क्षेत्र में आज दोपहर से ही बारिश हो रहा है जिसके कारण से जलस्तर जो नीचे चल गए थे ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकल वहां सूखने लगा था अब उसमें जान आ गया मौसम में हुई परिवर्तन

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जदयू के सभी जिलाध्यक्षों से कोविड-19 के विषय में एवं जिला के समस्याओं की समीक्षा बैठक मुंगेर जिले के जदयू जिलाध्यक्ष संतोष सहनी विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ विशेष जानकारी के लिए 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी-बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें धन्यवाद

दुनिया के मजदूरों एक हो के उद्घोष साथ मना। रेल नगर जमालपुर में मई दिवस। मुंगेर । वैश्विक कोरोना महामारी के बीच रेल नगर जमालपुर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस एआईयूटीयूसी के राज्य अध्यक्ष कामरेड प्रमोद कुमार के आवास पर शरारिक दूरी व मास्क धारण कर मजदूर संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एआईयूटीयूसी राज्य अध्यक्ष कामरेड प्रमोद कुमार द्वारा झंडोत्तोलन व शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मौके पर एटक ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कारखाना शाखा एवं ओपेन लाइन शाखा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया। मेंस यूनियन (का) के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्वव्यापी कोरोना महामारी के दौर में पुनः एक बार सभी केंद्रीय व राज्य कर्मचारी मजदूरों ने कोरोना योद्धा के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। वे काबिले तारीफ है। परंतु प्राइवेट सेक्टर के अधिकांश नियोजको ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को निसहाय मरणासन्न अवस्था में छोड़कर अमानवीय कृत का परिचय दिया। इसलिए भारत सरकार को सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को निजीकरण करने की नीति अविलंब वापस लेनी चाहिए। वहीं ईआरएमयू (का) युवा संगठन के सचिव कामरेड गोपाल जी एवं अध्यक्ष कॉमरेड रंजीत कुमार सिंह AIUTUC के वरिष्ठ साथी कॉमरेड सखीचंद मंडल एवं संजीव कुमार ने भी संबोधित किया। सभा को सफल बनाने में कॉमरेड धीरज कुमार की भूमिका सराहनीय रहा। अंत में AIUTUC के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड प्रमोद कुमार ने अपने भाषण में कहा कि मई दिवस ने दुनिया के मजदूरों को काम के घंटे 8 का अधिकार काफी संघर्ष और बलिदान के बाद उपलब्ध कराया परंतु कोरोना जैसे विश्वव्यापी महामारी के आर में हमारी केंद्रीय सरकार उन अधिकारों को साम्राज्यवादी व पूंजीपतियों के स्वार्थ सिद्धि हेतु फासीवादी कदम उठाते हुए पुनः मजदूरों के काम के घंटे आठ के बदले 12 घंटे काम करने की कानूनी मान्यता देने जा रही है। ऐसे तमाम मजदूर व जनविरोधी काले कानूनों के खिलाफ संयुक्त आंदोलन पर बल देते हुए देश के तमाम केंद्रीय श्रम संगठनों, संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व कर्मचारियों से राष्ट्रव्यापी संयुक्त आंदोलन निर्मित करने का आवाहन किया। उन्होंने सरकार से मांग किया की कोरोना के दौर में प्रवासी मजदूरों सहित असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के जीविका की रक्षा करते हुए उनके रोजगार को सुरक्षित किया जाए। अंत में सरकारी क्षेत्र का निजीकरण करना बंद करो एवं देश के अन्य सभी संस्थानों प्रतिष्ठानों का सरकारीकरण करो, देश के तमाम प्रशिक्षित युवा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में बहाल करो, समान कार्य के लिए समान वेतन देने की गारंटी करो के नारे के साथ उन्होंने अपना वक्तव्य समाप्त किया।